प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ महोत्सव में हिस्सा लेने के बाद वहां एक कार्यक्रम में लोगों को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि 'ये सोमनाथ के पुनर्निर्माण का उत्सव है, सोमनाथ मंदिर विनाश में सृजन का संकल्प है. इस दौरान उन्होंने कहा कि सोमनाथ के वैभव को बार-बार मिटाने की कोशिश हुई और आज भी ऐसी शक्तियां देश में मौजूद हैं. उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा.