मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे पर जबरदस्त उबाल देखने को मिला. ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और SIR प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए. उनके साथ अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी के अलावा तीन ऐसे BLO के परिजन भी थे जिनकी मौत काम के दबाव की वजह से हुई बताई गई. इसके अलावा नौ ऐसे लोग भी डेलिगेशन में शामिल थे जो जीवित हैं लेकिन ड्राफ्ट सूची में उनके नाम मृत वोटरों के रूप में दर्ज कर दिए गए हैं. BLO के परिजन और मतदाताओं ने अपनी बात आयोग के सामने रखी. इस दौरान ममता बनर्जी बेहद आक्रोशित दिखीं और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला.