संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को 33% आरक्षण देना है, जिससे इतिहास बनेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य मुद्दे उठाकर इस कानून को कमजोर करने की कोशिश हो रही है और परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाया जा रहा है. वहीं एमके स्टालिन के निर्देश पर DMK कार्यकर्ता राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.