India Today Conclave 2026: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 का आज से आगाज हो गया है. इंडिया टुडे मैगजीन के 50 साल पूरे होने पर 'द ओरिजिनल इंडिया टुडे न्यूज़ मीटिंग' सेशन में इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी समेत इंडिया टुडे मैगजीन के पूर्व संपादकों ने शिरकत की. इसमें राज चेंगप्पा, प्रभु चावला, टी.एन. नाइनन, स्वपन दासगुप्ता, शेखर गुप्ता और कावेरी बमजई ने चर्चा में हिस्सा लिया. इंडिया टुडे कवर स्टोरी कैसे तय होती है, इसमें क्या देखना होता है? देखें पूरी चर्चा.