प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया. यह भारत का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन है जिसमें तकनीकी क्षेत्र के कई विशेषज्ञ और उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल हुए. अश्विनी वैष्णव ने समिट में भारत के एआई भविष्य और तकनीकी प्रगति पर अपने विचार साझा किए. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास को बढ़ावा देना और भारत को वैश्विक एआई केंद्र बनाने के लिए नई नीतियां बनाना है.