यूपी विधानसभा के बाहर कांग्रेस पार्टी का बड़ा प्रदर्शन जारी है. मनरेगा, प्रदेश की कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कांग्रेस के नेता मोर्चा खोले हुए हैं. भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.