हर रोज महंगाई के नए डोज की खबर सामने आ रही है. एक बार फिर से सीएनजी की दर में बढ़ोत्तरी की गई है. आज हुए इजाफे के मुताबिक CNG प्रति किलो 2 रूपये महंगी हुई है. इस हिसाब से अब दिल्ली में सीएनजी की नई दर 83 रुपये 9 पैसे प्रति किलो हो गई है. कुल मिलाकर पिछले 12 दिन में सीएनजी की कीमतों में 6 रुपए का इजाफा हुआ है.