राजस्थान के भिवाड़ी में फैक्ट्री में लगी आग में कंपनी के मालिक, सुपरवाइजर और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. हादसे के वक्त 16 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे, जिनमें आठ जिंदा जल गए और दो की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत जांच शुरू की है और मैनेजर को हिरासत में भी लिया है.