शादी का फोटोशूट कराने आया दंपति नदी में डूबा, पति की मौत, 21 दिन पहले ही लिए थे सात फेरे

जानकीक्कड़ में कुट्टीदी नदी के पास एक नवविवाहित जोड़ा शादी का फोटोशूट करवाने आया. जहां फोटोशूट के दौरान पैर फिसलने से दोनों नदी में जा गिरे. इस हादसे में पति की मौत हो गई. जबकि पत्नी को गंभीर हालत में मालाबार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • जानकीक्कड़,
  • 05 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST
  • कुट्टीदी नदी के पास फोटोशूट कराने पहुंचा था नवविवाहित जोड़ा
  • फोटोशूट के दौरान दोनों का पैर फिसला और नदी में जा गिरे
  • पति की हो गई मौत, पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

केरल के जानकीक्कड़ इलाके में शादी के फोटोशूट के दौरान एक युवक की मौत हो गई. 28 वर्षीय राजिन एलएल की शादी 14 मार्च को हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ शादी का फोटोशूट करवाने कुट्टीदी नदी के किनारे आया था. जानकारी के मुताबिक, फोटो खिंचवाने के दौरान राजिन और उसकी पत्नी कनिहा पैर फिसलने से नदी में गिर गए.

Advertisement

वहां मौजूद कुछ लोगों ने समय रहते राजिन की पत्नी को तो बचा लिया. लेकिन राजिन की जान नहीं बच सकी. फिलहाल राजिन की पत्नी को मालाबार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उसका हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि जहां दंपति फोटोशूट करवा रहा था वहां बहने वाली कुट्टीदी नदी में पानी का बहाव बहुत तेज था. और आसपास कोई सुरक्षा उपकरण या रेलिंग भी नहीं है.

सेल्फी खींचने के दौरान दंपति सहित तीन की मौत
इससे पहले महाराष्ट्र में बीड जिले के कावड़ गांव में सेल्फी लेने के दौरान एक नवविवाहित दंपति और उनके दोस्त की नदी में डूबने से मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 20 वर्षीय ताहा शेख उनके पति 22 वर्षीय सिद्दीकी पठान शेख और दंपति के दोस्त शहाब के रूप में हुई है. तीनों के शव को शनिवार को नदी से बाहर निकाल लिया गया. वडवानी पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक (एपीआई) आनंद कांगुरे ने बताया कि नदी में डूबने के दौरान एक दूसरे को बचाते हुए तीनों की मौत हो गई. इस हादसे के सिलसिले में दुर्घटनावश मौत के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं.

Advertisement

(इनपुट: रिकसन)

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement