Weather Today: दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, UP में भी कोहरे की शुरुआत, जानें देशभर के मौसम का हाल

दिल्ली में अगले 4 दिन कोहरे का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं, प्रदूषण को लेकर भी अलर्ट जारी है. इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

Advertisement
Delhi weather (Photo-PTI) Delhi weather (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

देश के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है और दक्षिणी राज्यों में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली कोहरे और प्रदूषण से जूझ रही है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी हल्के कोहरा पड़ना शुरू हो गया है. आइये जानते हैं, आज, 3 नवंबर को देशभर में कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली में कोहरा और प्रदूषण

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में अब तापमान में कमी देखने को मिल रही है और कोहरे का दौर भी शुरू हो गया है. दिल्ली में अगले 4 दिन कोहरे का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं, प्रदूषण को लेकर भी अलर्ट जारी है. स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी सुधार की उम्मीद नहीं है. कल दिल्ली और एनसीआर का वायु प्रदूषण बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहेगा. तापमान की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है.

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

Delhi weather update

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. आईएमडी ने अगले पूरे हफ्ते के लिए लखनऊ में मिस्ट यानी धुंध का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि नोएडा में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है. नोएडा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है.

Advertisement

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी हल्की बारिश संभव है. इसके अलावा 3 नवंबर तक पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement