Rain Alert Today: यूपी से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल! जानें आज का मौसम

IMD ने अगले दो दिन छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. आइए जानते हैं उत्तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम.

Advertisement
rainfall rainfall

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 6:58 AM IST

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में बीते दो दिन से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन अभी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है. एक तरफ जहां फरवरी के आखिरी सप्ताह से ही तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था वहीं, अब आधा मार्च बीतने के साथ मौसम के करवट लेने से उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की वापसी हुई है. IMD ने उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में आज (सोमवार) 20 मार्च को भी बारिश होने की संभावना जताई है. 

Advertisement

आईएमडी के मुताबिक, 21 मार्च तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा चलने की आशंका भी जाहिर की गई है. वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में गरज एवं आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन बारिश देखने को मिलेगी. 21 मार्च को बूंदाबांदी और हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो जाएगा. 22 मार्च से दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. 22 से 24 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Delhi Weather Forecast IMD Updates

देश के विभिन्न राज्यों की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है. एक ट्रफ तेलंगाना पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से छत्तीसगढ़ होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, झारखंड और पूर्वी बिहार तक जा रही है. जिसके चलते मौसम में बदलाव और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं.

Advertisement

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?

स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है.

वहीं, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है. पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आएगी.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement