Indian Railways: साल के आखिरी दिन उत्तर भारत में जबरदस्त कोहरा, दुरंतो, हिमगिरी और श्रमजीवी सहित दर्जनों ट्रेनें लेट

Trains late due to fog: कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें कई कई घंटों की देरी से चल रही है. जिसके चलते रेल यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. आइये जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

Advertisement
Trains running late (File Photo) Trains running late (File Photo)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 31 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

Trains late: आज साल का आखिरी दिन है. पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रहे कोहरे और सर्दी के सितम ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. घने कोहरे और लो विजिबिलिटी की वजह से एक तरफ जहां लोगों को सड़क पर वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है. वहीं दूसरी तरफ इसका सीधा असर रेल यातायात पर भी दिखाई दे रहा है. कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें कई कई घंटों की देरी से चल रही है. जिसके चलते रेल यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे जंक्शन में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12260 बीकानेर सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस 3 घंटे लेट चल रही है. वहीं जम्मूतवी से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए हावड़ा को जाने वाली गाड़ी संख्या 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस 10 घंटे लेट है. नई दिल्ली से चलकर लखनऊ वाराणसी दीनदयाल उपाध्याय होते हुए राजगीर को जाने वाली गाड़ी संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट चल रही है तो हावड़ा से चलकर गया दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्रयागराज होते हुए मुंबई को जाने वाली गाड़ी संख्या 12322 हावड़ा मुंबई मेल 10 घंटे की देरी से चल रही है.

इसी तरह दिल्ली से चलकर पूरी को जाने वाली गाड़ी संख्या 2802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2 घंटे, नई दिल्ली से चलकर इस्लामपुर को जाने वाली गाड़ी संख्या 20802 मगध एक्सप्रेस 2 घंटे, हावड़ा से चलकर कालका को जाने वाली गाड़ी संख्या 12311 नेताजी एक्सप्रेस 3 घंटे, हावड़ा से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या 3009 दून एक्सप्रेस 3 घंटे, लुधियाना से चलकर धनबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 3308 गंगा सतलज एक्सप्रेस साढ़े 9 घंटे और गाड़ी संख्या 15483 महानंदा एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है.

Advertisement

बता दें कि उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाकी ठंड पड़ रही है. वहीं, पहाड़ों पर भी बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है. हिमाचल प्रदेश, कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. इससे पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. वहीं उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement