Flight में कमोड पर सफर, Landing के वक्त लगी चोट... विमान के Toilet में बंद रहे यात्री के डरावने सफर की कहानी

मुंबई-बेंगलुरु स्पाइसजेट विमान (Mumbai-Bengaluru SpiceJet flight) के टॉयलेट (Toilet) में फंसे रहे यात्री ने पूरी कहानी शेयर की है. यात्री ने कहा कि वहां मेरा दम घुट रहा था. केबिन क्रू से मदद भी मांगी, लेकिन गेट नहीं खुला. इस वजह से मैं बेहद परेशान हुआ. सीट बेल्ट लगी न होने की वजह से मेरे घुटने में चोट लग गई.

Advertisement
टॉयलेट में फंसा रहा यात्री. (Video Grab) टॉयलेट में फंसा रहा यात्री. (Video Grab)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 19 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

मुंबई-बेंगलुरु स्पाइसजेट विमान (Mumbai-Bengaluru SpiceJet flight) के शौचालय में फंसे यात्री ने डरावने सफर की कहानी सुनाई है. यात्री ने कहा है कि मेरी वास्तविक उड़ान का समय 15 जनवरी 2024 को रात 10:55 बजे था. मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान में 3 घंटे और 15 मिनट की देरी के बाद मैंने 16 जनवरी को सुबह 2 बजे मुंबई से बेंगलुरु स्पाइसजेट से ट्रेवल किया.

Advertisement

 फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद मैं टॉयलेट यूज करने पहुंचा. मैं शौचालय के अंदर था. टॉयलेट यूज करने के बाद जब मैंने गेट खोलने की कोशिश की तो लॉक खराब होने के कारण वह नहीं खुला. मैंने केबिन क्रू से मदद लेने की कोशिश की, लेकिन वे भी इसे नहीं खोल सके. मुझे टॉयलेट में बेहद परेशानी उठानी पड़ी. वहां दम घुटने जैसा लग रहा था.

यात्री ने बताया कि प्लेन का टॉयेलट बेहद छोटा बूथ जैसा था. इसके अलावा फ्लाइट लैंडिंग के दौरान सीट बेल्ट न होने के कारण मेरे घुटने पर चोट लग गई. फ्लाइट जब बेंगलुरु में लैंड हो गई तो भी किसी ने ध्यान नहीं दिया. इसके बाद 20 मिनट के बाद एक इंजीनियर की मदद से गेट खोला गया. मुझे कोई तत्काल मेडिकल हेल्प नहीं दी गई.

Advertisement

यहां देखें वीडियो

यात्रा का कहना है कि विमानन कंपनी की इस मामले में सरासर लापरवाही रही. फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले उचित जांच होनी चाहिए थी. यात्रियों की सुरक्षा से समझौता किया गया. यह एक दर्दनाक घटना है, जिसने मेरी मानसिक स्थिति को प्रभावित किया है. एक डर पैदा किया है.

16 जनवरी को हुई थी ये घटना, यात्री ने विमान में वीडियो भी बनाया था

बता दें कि यह मामला 16 जनवरी का है. स्पाइसजेट की प्लाइट मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी. इसमें एक पैसेंजर मंगलवार की सुबह टॉयलेट के गेट लॉक में खराबी आ जाने के कारण फंस गया. इसके बाद पैसेंजर करीब एक घंटे तक प्लेन के टॉयलेट में ही फंसा रहा.इस दौरान पूरा टाइम पैसेंजर ने टॉयलेट में कमोड पर बैठकर गुजारा.

जब फ्लाइट बेंगलुरु में लैंड हुई, इसके बाद टेक्नीशियन मौके पर आए और उन्होंने गेट का लॉक खोला, तब जाकर पैसेंजर बाहर निकला. पैसेंजर जब टॉयलेट में फंसा था, उस दौरान उसने वीडियो बनाया, जिसमें उसने दिखाया कि वो गेट खोलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन गेट नहीं खुल रहा.

वीडियो में गेट खोलने की कोशिश करता दिखा यात्री

इस घटना का वीडियो सामने आया था, जिसमें पैसेंजर टॉयलेट का गेट खोलने के लिए संघर्ष करते दिख रहा है. 25 सेकंड की क्लिप में देखा जा सकता है कि यात्री प्लेन के टॉयलेट में कमोड की सीट पर बैठा हुआ है. वह कई बार गेट के लॉक को खोलने की कोशिश करता है, लेकिन गेट नहीं खुला.

Advertisement

बाहर से भी किसी ने गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. फ्लाइट जब बेंगलुरु में लैंड हुई, इसके बाद एक इंजीनियर मौके पर आया और उसने टॉयलेट का गेट खोलकर पैसेंजर को निकाला.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement