सोनिया गांधी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, रुटीन चेकअप के लिए मेदांता में हुई थीं एडमिट

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी रुटीन चेकअप के बाद घर लौट आई हैं. उन्हें बुधवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले मार्च में भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement
रुटीन चेकअप के बाद सोनिया गांधी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं रुटीन चेकअप के बाद सोनिया गांधी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी डिस्चार्ज हो गई हैं. बुधवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सामने आया है कि सोनिया गांधी को एक छोटी सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया था. इसी साल मार्च में भी सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब वो दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट हुई थीं. गुरुग्राम के मेदांता से अभी उनकी सर्जरी की डिटेल सामने नहीं आई है.

Advertisement

24 मार्च को सर गंगाराम अस्पताल  में हुई थीं भर्ती
बता दें कि बुधवार सुबह सामने आया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को अस्पताल ले जाया गया था. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया गया था कि उनकी माइनर सर्जरी होनी है. फिर तकरीबन दो घंटे बाद वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं. सामने आया कि वह रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचीं थीं.

इससे पहले 24 मार्च 2026 में सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने के बाद देर शाम दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर अरूप बासु की देखरेख में तब उनका इलाज चला था. बताया गया था कि फेफड़ों से संबंधित परेशानी के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था. 

केरल की सरकार गठन में सोनिया गांधी की अहम भूमिका
ताजा घटनाक्रम में देखें तो सोनिया गांधी इस वक्त केरल में सरकार गठन को लेकर अहम भूमिका निभा रही हैं. हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में केरल में यूडीएफ की जीत हुई है, जिसके बाद वहां कांग्रेस सरकार बनाने के लिए कवायद कर रही है. इसके लिए दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं.

दो दिन पहले इसे लेकर सामने आया था कि केरल मसले पर सोनिया गांधी अंतिम फैसला करेंगी. केरल में सीएम पद के तीन दावेदार हैं. केसी वेणुगोपाल, चेन्निथला और वीडी सतीशन. तीनों ने दो दिन पहले हुई महाबैठक में अपनी दावेदारी के पक्ष में दलील दी थी, लेकिन अंत में साफ कहा कि आलाकमान के फैसले के साथ रहेंगे.

Advertisement

सरकार बनाने में हो रही है देरी
सूत्रों के मुताबिक वेणुगोपाल के पक्ष में ज्यादातर विधायक लेकिन बाकी दोनों दिग्गज नेताओं से रजामंदी बनाकर ही फैसला होगा. वहीं राहुल गांधी को भी तय करना है कि वेणुगोपाल को केरल का सीएम बनाए या अपने साथ संगठन महासचिव के रूप मे रखें. कांग्रेस आलाकमान ने परोक्ष रूप से सभी नेताओं से उनके पक्ष में हो रही पोस्टर बाजी और प्रदर्शन पर लगाम लगाने की नसीहत दी थी. अगले 24 से 48 घंटों में फैसले की उम्मीद थी, जिसमें आखिरी फैसला सोनिया गांधी को ही लेना है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement