अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर गांव वालों ने किया पथराव और फायरिंग, असम के गोलपाड़ा में तनाव, 1 की मौत

असम के गोलपाड़ा जिले के पैकन के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए. आज सुबह जब पैकन में अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा था, अचानक ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इस गोलीबारी में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए.

Advertisement
पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प की एक तस्वीर (Photo: Screengrab) पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प की एक तस्वीर (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • गुवाहाटी,
  • 17 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

असम के गोलपाड़ा के पैकन इलाके में आज सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी हिंसा भड़क उठी. प्रशासन यहां अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराने पहुंचा था तभी अचानक स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. 

इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पैकन इलाके में लंबे समय से अवैध कब्जा था और प्रशासन ने वहां अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की थी. जैसे ही एक्शन शुरू हुआ तो भीड़ ने विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए पथराव शुरू कर दिया और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए.

यह भी पढ़ें: 'भूल गए वह खुद बेल पर हैं...', राहुल गांधी के जेल भेजने वाले बयान पर असम CM हिमंता का पलटवार

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लिया, लेकिन जब भीड़ और उग्र हो गई और इस दौरान हुई फायरिंग में एक स्थानीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

Advertisement

(इनपुट- अजय मोरे)

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »