बांके बिहारी मंदिर केस में याचिकाकर्ताओं को झटका, SC ने वकील के खिलाफ जारी किया अवमानना का नोटिस

याचिकाकर्ताओं को उस समय झटका लगा जब उनके वकील को खारिज की गई याचिका को दोबारा उठाने पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी का सामना करना पड़ा. बुधवार को जब याचिकाकर्ता के वकील ने चीफ जस्टिस बीआर गवई की अदालत में कई आवेदनों को मूल याचिका के साथ टैग करने का अनुरोध किया, तो जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने टोका और कहा कि मंगलवार को भी आपने यही याचिका हमारी पीठ के सामने रखी थी और हमने उसे खारिज कर दिया था.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि मंदिर प्रबंधन और वृंदावन कॉरिडोर से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई अब एक ही पीठ करेगी. (Photo: ITG) सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि मंदिर प्रबंधन और वृंदावन कॉरिडोर से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई अब एक ही पीठ करेगी. (Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

वृंदावन बांके बिहारी मंदिर और उससे जुड़े कॉरिडोर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए बड़ा कदम उठाया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि मंदिर प्रबंधन और वृंदावन कॉरिडोर से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई अब एक ही पीठ करेगी.

कोर्ट ने वकील को लगाई फटकार

इस बीच याचिकाकर्ताओं को उस समय झटका लगा जब उनके वकील को खारिज की गई याचिका को दोबारा उठाने पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी का सामना करना पड़ा. बुधवार को जब याचिकाकर्ता के वकील ने चीफ जस्टिस बीआर गवई की अदालत में कई आवेदनों को मूल याचिका के साथ टैग करने का अनुरोध किया, तो जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने टोका और कहा कि मंगलवार को भी आपने यही याचिका हमारी पीठ के सामने रखी थी और हमने उसे खारिज कर दिया था.

Advertisement

जारी किया अवमानना का नोटिस

मुख्य न्यायाधीश ने खारिज याचिका को फिर से प्रस्तुत करने को गंभीरता से लिया और वकील के खिलाफ अदालत की अवमानना का नोटिस जारी कर दिया. साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार के बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन अध्यादेश से उत्पन्न सभी मामलों को मिलाकर अब एक ही पीठ के सामने रखा जाएगा, ताकि सुनवाई में स्पष्टता और एकरूपता बनी रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »