मिडिल ईस्ट में फंसे पंजाबियों की मदद को आगे आई पंजाब सरकार, हेल्पलाइन नंबर किया जारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और छात्रों के परिवारों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार इन परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. 

Advertisement
मिडिल ईस्ट में फंसे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी. (Photo:PTI) मिडिल ईस्ट में फंसे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी. (Photo:PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद प्रभावित देशों में फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24 घंटे चालू रहने वाली हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि फंसे हुए लोगों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में है. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्षग्रस्त देशों में रह रहे कई पंजाबी गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और पंजाब सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी.

Advertisement

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के संपर्क में है ताकि वहां फंसे लोगों की सुरक्षित और जल्द वापसी सुनिश्चित की जा सके. अरब देशों में जारी संघर्ष के कारण वहां रह रहे कई पंजाबी मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं. पंजाब सरकार ने एक हेल्पलाइन स्थापित की है. अगर कोई व्यक्ति या उसका परिवार इन देशों में फंसा है, तो वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहायता के लिए लोग 0172-2260042 और 0172-2260043 पर कॉल कर सकते हैं या +91 94787 79112 पर व्हाट्सऐप संदेश भेज सकते हैं. उन्होंने दोहराया कि हम फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द हर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

मान ने खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और छात्रों के परिवारों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार इन परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. 

Advertisement

एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए प्रयासों का समन्वय कर रही है. उन्होंने केंद्र सरकार से भी शीघ्र सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समग्र स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त कॉल्स के आधार पर कदम उठा रही है. हमें मध्य एशिया से भी फोन कॉल्स मिल रही हैं, जिनमें अधिकांश पंजाबी पर्यटक हैं. राज्य सरकार विदेश में फंसे हर पंजाबी के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एनआरआई विंग) आरके. जायसवाल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया गया है. केंद्र और राज्य के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ जल्द बैठक करना चाहती है ताकि समन्वय सुनिश्चित हो सके और फंसे हुए लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए गंभीर प्रयास किए जा सकें.

उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के आपसी सहयोग से राहत कार्यों में तेजी लाई जा सकती है और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता प्रदान की जा सकती है. सिंह ने आगे बताया कि एनआरआई मामलों का विभाग गृह विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों का डेटा जुटा रहा है और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आपात योजनाओं पर काम कर रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. हर पंजाबी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने भी प्रभावित देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement