'24 साल एक पैसेंजर की तरह सफर किया, आज मां के साथ फ्लाइट उड़ाऊंगा', मदर्स डे पर वायरल हुआ ये खास वीडियो

सोशल मीडिया पर मां-बेटे का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो में बेटा को-पायलट के रूप में पायलट मां के साथ फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले एक भावुक संदेश दे रहा है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल है ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है ये वीडियो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2022,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST
  • सोशल मीडिया पर चर्चा में है वीडियो
  • बेटे ने फ्लाइट उड़ाने से पहले दी भावुक स्पीच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है. वीडियो में एक महिला पायलट और उनका को-पायलट साथ में नजर आ रहे हैं. शुरुआत में प्लेन में बैठे पैसेंजर्स को सामान्य सी बात नजर आई थी. लेकिन कुछ देर बाद ही पता चला कि जो को-पायलट है वो वहां मौजूद महिला पायलट का बेटा है. मदर्स डे के दिन दोनों एक साथ प्लेन उड़ा रहे हैं. ऐसे में फ्लाइट में मौजूद सभी लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अमन ठाकुर इंडिगो की फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर और को पायलट के पद पर तैनात हैं. वहीं उनकी मां भी फ्लाइट में पायलट हैं.
 



मदर्स डे पर वायरल हुआ यह वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें अमन ने फ्लाइट के पैसेंजर्स को बताया कि वह 24 साल से एक पैसेंजर के रूप में अपनी मां के साथ सफर करते आए हैं, लेकिन उनके लिए गर्व की बात है कि आज वह अपनी मां के साथ फ़्लाइट में को-पायलट की भूमिका में रहेंगे और उनके साथ फ्लाइट उड़ा रहे हैं. 

फ्लाइट में मार-पीट

इसी बीच सोशल मीडिया पर फ्लाइट का एक और वीडियो काफी चर्चा में है. लेकिन उसमें फ्लाइट में ही मार पीट होते देखी जा रही है. दरअसल एक विमान में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब उसमें सवार कुछ लोगों के बीच लड़ाई हो गई. हालात ऐसे हो गए कि फ्लाइट में ही लात-घूंसे चलने लगे. एक क्रू मेंबर बीच-बचाव करने आता है, लेकिन विमान में मार-कुटाई नहीं रुकती है. इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है.

Dutch News के मुताबिक, ये घटना ब्रिटेन के मैनचेस्टर से नीदरलैंड के एम्सटर्डम जा रही KLM Airline की फ्लाइट में हुई. बताया गया कि फ्लाइट में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों ओर से मुक्के और लात-घूंसे चलने लगे. इस झड़प में एक यात्री चोटिल भी हो गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग एक-दूसरे के ऊपर मुक्के पर मुक्के बरसा रहे हैं. विमान से लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी आ रही हैं. इस बीच सुलह करवाने के लिए एक क्रू मेंबर आता है, लेकिन वो भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाता.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement