ओडिशा में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, पद्मपुर के तहसीलदार सस्पेंड

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement
घूस लेने के आरोप में अधिकारी सस्पेंड (Photo: Representational image) घूस लेने के आरोप में अधिकारी सस्पेंड (Photo: Representational image)

aajtak.in

  • पद्मपुर,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है. आधिकारिक बयान के अनुसार संबंधित अधिकारी तहसीलदार के पद पर तैनात थे. यह कार्रवाई जिला कलेक्टर द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की ओर से कहा गया है कि शुरुआती जांच में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन करने का आदेश जारी कर दिया है. राजस्व-आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने साफ कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'

Advertisement

सरकार ने दी अधिकारियो को चेतावनी

मंत्री के बयान को राज्य सरकार के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है.  पिछले सप्ताह विभाग का प्रभार संभालने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर चेताया था कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

उन्होंने अपने पत्र में दो टूक कहा था कि विभाग ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कदम उठाए जाएंगे. सरकार की इस ताजा कार्रवाई को उसी चेतावनी का हिस्सा माना जा रहा है. फिलहाल निलंबित अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement