Newswrap: पढ़ें, गुरुवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...

कृषि कानूनों पर रोक के लिए सरकार तैयार हो गई है. किसान नेता 22 जनवरी को प्रस्ताव पर जवाब देंगे. 22 जनवरी को कांग्रेस कार्यसमिति की भी बैठक होगी, जिसमें किसान आंदोलन से लेकर आंतरिक चुनाव पर चर्चा होगी.

Advertisement
गुरुवार सुबह की पांच बड़ी खबरें... गुरुवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कई ऐसे फैसलों पर साइन किया है, जिसकी अमेरिका में लंबे वक्त से डिमांड चल रही थी. वहीं कृषि कानूनों पर रोक के लिए सरकार तैयार हो गई है. किसान नेता 22 जनवरी को प्रस्ताव पर जवाब देंगे. 22 जनवरी को कांग्रेस कार्यसमिति की भी बैठक होगी, जिसमें किसान आंदोलन से लेकर आंतरिक चुनाव पर चर्चा होगी. वहीं जेपी नड्डा दो दिवसीय यूपी दौरे पर रवाना होंगे... इधर ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने वाली चैम्पियन टीम की आज स्वदेश वापसी हो रही है. पढ़ें, गुरुवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...

Advertisement

1. कोरोना कंट्रोल, मैक्सिको की दीवार से क्लाइमेट चेंज तक, सत्ता संभालते ही बाइडेन ने पलटे ट्रंप के ये फैसले 

अमेरिका में नई सरकार बन गई है और जो बाइडेन ने बीते दिन 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. भारतीय मूल की कमला हैरिस उनके साथ उपराष्ट्रपति बनी हैं, जिन्होंने इतिहास रच दिया है. जैसा कि उम्मीद थी कि जो बाइडेन सत्ता संभालते ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों को पलट देंगे, बिल्कुल वैसा ही हुआ है. राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद जो बाइडेन ने सीधे ओवल ऑफिस में कामकाज संभाला और एक्शन में आ गए.

2. कृषि कानूनों पर रोक के लिए तैयार हुई सरकार, प्रस्ताव पर 22 को जवाब देंगे किसान 

किसान संगठन और सरकार के बीच बुधवार को 10वें दौर की बातचीत हुई. बैठक के दौरान सरकार ने किसानों को प्रस्ताव दिया कि जब तक रास्ता नहीं निकलता है तब तक एक निश्चित समय के लिए तीनों कृषि कानूनों पर रोक लगा दी जाए और एक कमेटी का गठन किया जाए, जिसमें सरकार और किसान दोनों हों. वहीं, सरकार के इस प्रस्ताव पर किसानों नेताओंं ने 22 जनवरी को होने वाली अगली बैठक में जवाब देने को कहा है. गुरुवार को किसान संगठन बैठक करेंगे.

Advertisement

3. 22 जनवरी को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, किसान आंदोलन से लेकर आंतरिक चुनाव पर होगी चर्चा
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस अटैकिंग मोड में है. पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर है. वहीं, 22 जनवरी को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें किसान आंदोलन से लेकर आंतरिक चुनाव पर चर्चा होगी. पार्टी की ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 10:30 बजे होगी.

4. जेपी नड्डा का दो दिवसीय यूपी दौरा, सांसदों-विधायकों संग करेंगे बैठक, जानें पूरा कार्यक्रम 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP NAdda) गुरुवार (21 जनवरी) से उत्तर प्रदेश के दो दिन के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वह संगठन की बैठक में शामिल होंगे साथ ही कई अहम कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. नड्डा 22 जनवरी को लखनऊ में सोशल मीडिया वालंटियर्स एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

5. ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने वाली चैम्पियन टीम की आज स्वदेश वापसी, चेन्नई में उतरेंगे भारतीय धुरंधर

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में पटखनी देकर लगातार तीसरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम करने वाली चैम्पियन टीम आज स्वदेश लौटेगी. भारतीय क्रिकेट टीम दुबई के रास्ते स्वदेश आ रही है. जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम सुबह 8.20 बजे चेन्नई पहुंचेगी. भारतीय टीम दुबई के रास्ते स्वदेश आ रही है. गौरतलब है कि भारतीय टीम दो महीने से भी अधिक लंबे दौरे पर 12 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी. भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को पहले एकदिवसीय मैच के साथ हुई थी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement