1- ट्विटर केस: रविशंकर बोले- हम इस मामले में हैं ही नहीं, नए नियम यूजर्स को मजबूत बनाने के लिए
भारत के नई आईटी नियमों का पालन नहीं करना ट्विटर को भारी पड़ गया है.इस मामले पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि टिकटॉक और अन्य ऐप को भी देश की सुरक्षा के मद्देनजर बैन किया गया था. ट्विटर को लेकर हमारे पास अथॉरिटी नहीं है उनका जो कुछ होता है अमेरिका से होता है. ट्विटर की मौजूदा व्यावस्था ऐसी है.
2- बुजुर्ग की पिटाई और दाढ़ी काटने के वीडियो पर क्यों मचा बवाल, जानिए गाजियाबाद की घटना की पूरी कहानी
हाल ही में यूपी के गाजियाबाद से एक वीडियो जमकर वायरल हुआ. वीडियो में कुछ लोग एक बुजुर्ग शख्स को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं. यही नहीं, एक युवक उस बुजुर्ग की दाढ़ी को कैंची से काटता हुआ दिखाई दे रहा है. युवक उस बुगुर्ज को मारते पीटते जा रहे हैं. वो रहम की भीख मांग रहा है. लेकिन आरोपी कुछ नहीं सुन रहे हैं. इस वीडियो को लेकर अब सियासत भी होने लगी है.
3- BJP से मदद के सवाल पर बोले चिराग- हनुमान को अगर राम से मदद मांगनी पड़े तो फिर राम काहे के...
बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की पर्दे के पीछे की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है. बुधवार को चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह लड़ाई लंबी चलेगी और कानूनी तौर पर इस लड़ाई को लड़ा जाएगा. बीजेपी से मदद मांगने के सवाल पर चिराग ने कहा कि हनुमान को अगर राम से मदद मांगनी पड़े तो फिर हनुमान काहे के और राम काहे के.
4- तल्ख रिश्तों के बीच उम्मीद की किरण, जेनेवा में वार्ता के लिए साथ आए बाइडेन-पुतिन
बुधवार को स्विट्जरलैंड की राजधानी जेनेवा में पूरी दुनिया को उम्मीद की एक किरण दिखाई पड़ी जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वार्ता के लिए साथ आए. जब अमेरिका और रूस के रिश्ते सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं, जब हर मुद्दे पर सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है, उस बीच दोनों नेताओं की यूं हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर का सामने आना कई तरह के संदेश दे गया है.
5- VivaTech: पीएम मोदी बोले- इनोवेशन नहीं करते तो कोरोना से हमारी लड़ाई कमजोर होती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को VivaTech (वीवाटेक) के पांचवें संस्करण को संबोधित किया. इसमें प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी व इससे विश्व में किस तरह की मुसीबतें आईं जैसे बड़े और अहम मुद्दे से अपने भाषण की शुरूआत की.
aajtak.in