Newswrap: पढ़ें, रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...

यूपी में जिला पंचायत चुनाव के नतीजे आ गए हैं. बीजेपी ने 75 में से 67 सीटें जीत ली हैं. बीजेपी पहली बार अयोध्या में जीतने में कामयाब रही है. वहीं, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी नए सीएम बन गए हैं. कोरोना की तीसरी लहर को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी कर दी है.

Advertisement
पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का सीएम बनाकर बीजेपी ने नया दांव खेला है. (फोटो-PTI) पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का सीएम बनाकर बीजेपी ने नया दांव खेला है. (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

नमस्कार. आज रविवार है और हम एक बार फिर हाजिर हैं सुबह की 5 बड़े खबरें लेकर. यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव नतीजे आ गए हैं. बीजेपी ने 75 में से 67 जिलों में अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है. अयोध्या में पहली बार बीजेपी जीतने में कामयाब रही है. पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाकर नया दांव चल दिया है. इस बीच कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी नई चेतावनी आ गई है. और क्या है कुछ खास, आइए जानते हैं...

Advertisement

कोरोनाः वैज्ञानिकों ने चेताया, अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है तीसरी लहर का पीक, लेकिन...

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का ठीक तरह से पालन नहीं किया गया तो तीसरी लहर का पीक अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि तीसरी लहर में एक दिन में 1.5 से 2 लाख नए केस आ सकते हैं. हालांकि, उनका ये भी कहना है कि वैक्सीनेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम रहेगी.

यूपी जिला पंचायत चुनाव: अयोध्या में पहली बार खिला कमल, SP को BJP ने यूं दी पटखनी

अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पहली बार बीजेपी ने जीत हासिल की है. रोली सिंह ने पहली बार अयोध्या में कमल खिलवाया है. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री आनन्द सेन की पत्नी इंदू सेन अपमा परंपरागत मत भी सहेज नहीं सकी. जबकि कांग्रेस और बसपा ने वॉकओवर दे दिया. 

Advertisement

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी पर BJP ने क्यों लगाया दांव? बिगड़ा विपक्षी दलों का गणित

बड़ा सियासी दांव खेलते हुए बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया सीएम बना दिया है. धामी को कमान देकर बीजेपी ने बड़ा संदेश देते हुए विपक्षी दलों के सियासी गणित को भी बिगाड़ दिया है. धामी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए आवाज उठाई थी. अगले साल चुनाव को देखते हुए युवाओं के बीच अच्छी पैठ वाले नेता को सीएम पद की जिम्मेदारी देने का यही अहम कारण माना जा रहा है.

मौसम: उत्तर भारत में लू से राहत, राजस्थान में गर्मी, दिल्ली में आज भी बारिश के आसार

उत्तर भारत के राज्यों में लू से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन लोग अब भी गर्मी से परेशान हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार यानी 4 जुलाई को भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है.  मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम हो गया है. अगले पांच दिन लू चलने की संभावना नहीं है. 

पंजाब: गुरुदासपुर में आपसी रंजिश में खूनी खेल, गोलीबारी में 4 की मौत, दो घायल

पंजाब के गुरुदासपुर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई. इस वारदात में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये गोलीबारी आपसी रंजिश में हुई है. जिसके चलते चार लोगों की जान चली गई. गोली चलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना गुरुदासपुर के बटाला के बल्लरवाल गांव में हुई है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement