NewsWrap: पढ़ें, रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने भी कमर कस ली है. ममता के गढ़ में इस बार शिवसेना भी उतरेगी. रविवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया. वहीं, किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालेंगे.

Advertisement
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

1- ममता के गढ़ में शिवसेना भी कूदी, उद्धव ने किया बंगाल में चुनाव लड़ने का ऐलान

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने भी कमर कस ली है. ममता के गढ़ में इस बार शिवसेना भी उतरेगी. रविवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया.  

2- 26 जनवरी को किसान दिल्ली आउटर रिंग रोड पर करेंगे ट्रैक्टर परेड, 50 किलोमीटर करेंगे यात्रा 

Advertisement

किसानों ने पहले ही 26 जनवरी, 2021 को कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया था. इससे पहले शुक्रवार (15 जनवरी, 2021) को किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत हुई थी. 

3- CBI ने 1 करोड़ रिश्वत लेने में रेलवे अफसर समेत 3 को किया गिरफ्तार, काम दिलाने के नाम पर करते थे उगाही 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1985 के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा है. महेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. इनके पास से एक करोड़ रुपये भी बरामद कर लिया गया है. 

4 - बिहार में कैबिनेट विस्तार जल्द, CM नीतीश से मिले बिहार BJP अध्यक्ष और डिप्टी सीएम

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने सीएम नीतीश से उनके आवास पर मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की है. बीजेपी ने इस कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी भी दे दी है.  

Advertisement

5- Ind vs Aus: सहवाग ने टीम इंडिया को बताया दबंग, कोहली ने किया ये मजेदार ट्वीट 

ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर हीरो बनकर उभरे हैं. एक समय भारत के 186 रन पर 6 विकेट गिर गए थे. तब ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त मिल जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement