दिल्ली: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों के जले हुए शव बरामद

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक प्लास्टिक और कपड़ा प्रिंटिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. फायर अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के बाद जब फैक्ट्री की तलाशी ली तो कर्मियों को तीन जले हुए शव बरामद हुए हैं.

Advertisement
घटनास्थल पर खड़े फायरकर्मी. घटनास्थल पर खड़े फायरकर्मी.

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2025,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक प्लास्टिक और कपड़ा प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर फायर कर्मियों ने काबू पा लिया है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. कर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर से चार जले हुए शव बरामद किए हैं, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं, मंगलवार को फैक्ट्री में आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया था.

Advertisement

इस बारे में जानकारी देते हुए फायरकर्मी ने बताया कि मंगलवार शाम रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. फैक्ट्री के अंदर से कर्मियों ने चार जले हुए शव बरामद किए हैं.

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि आग मंगलवार शाम 7:25 बजे लगी थी. डिविजनल फायर ऑफिसर एके जायसवाल ने बताया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक और कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम होता था. स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि 2-3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 15-16 गाड़ियां मौके पर तैनात थीं, लेकिन ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना संभव नहीं हो सका था. बाद में जब दमकल कर्मियों ने दूसरी और तीसरी मंजिल की तलाशी ली तो वहां से तीन जली हुई लाशें बरामद की गईं.

Advertisement

अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री

अधिकारी ने बताया कि कल रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास जिस फैक्ट्री में आग लगी थी वो फैक्ट्री 4 मंजिला बिल्डिंग में अवैध रूप से चल रही थी. फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों को ध्यान नहीं रखा गया था. 

अधिकारी ने ये भी बताया कि आग पर काबू पाने के दौरान हालात हो गए थे कि जेसीबी से बिल्डिंग के एक हिस्से में 3 बड़े-बड़े छेद किए गए, ताकि बिल्डिंग से सफोकेशन न हो और लोगों को निकाला जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »