Election Results 2024 Live Streaming: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, यहां देखें लाइव कवरेज

Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के परिणाम आज, 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे. दोनों ही राज्यों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. आइए जानते हैं कहां और कैसे देख सकते हैं चुनाव नतीजों का लाइव कवरेज.

Advertisement
Maharashtra-Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Maharashtra-Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Results 2024

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:54 AM IST

Maharashtra-Jharkhand Election Result 2024 Live Streaming: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज (शनिवार), 23 नवंबर को आएंगे. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था. वहीं, झारखंड में 20 नवंबर को दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी. दोनों राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आज आएंगे. 

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आप पर देख सकते हैं. इसके अलावा आजतक के Live TV पर भी कवरेज देख सकते हैं. वहीं,  आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर चुनाव से संबंधित अलग-अलग खबरें पढ़ी जा सकती हैं.

Advertisement

बता दें कि सत्तारूढ़ एमवीए में शामिल बीजेपी ने 149 सीट पर चुनाव लड़ा है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 59 सीट पर चुनाव लड़ी है. एमवीए में शामिल कांग्रेस 101 पर, शिवसेना (UBT) 95 पर और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 86 सीट पर चुनाव लड़ी है. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित छोटी पार्टियां ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे. 

वहीं, झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. झारखंड में मुकाबला NDA (भाजपा-एजेएसयू) और इंडिया ब्लॉक (झामुमो, कांग्रेस) के बीच है. भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए कई वादे किए हैं, जबकि हेमंत सोरेन सरकार अपनी सत्ता बनाए रखने की कोशिश में है.


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों से जुड़ी पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...
 

Advertisement

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?

सबसे पहले बात 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र की करें तो MATRIZE, Chanakya Strategies और JVC अपने एग्जिट पोल में महायुति को बढ़त मिलने का अनुमान लगा रहे हैं. वहीं, झारखंड में भी एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. 

सी वोटर ने अपने सर्वे में कड़े मुकाबले वाली 20 सीटों को शामिल नहीं किया है. लिहाजा 81 में से 20 सीटों को छोड़कर यानी 61 सीटों पर सी-वोटर ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है. इसके मुताबिक, एनडीए को 61 में से 34 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, INDIA ब्लॉक को 61 में से 26 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है.

अगर बची हुई 20 सीटों में से सभी एनडीए को मिल जाती हैं तो उनकी सीटें बढ़कर 54 हो सकती हैं और एनडीए की सरकार बन जाएगी. अगर ये 20 सीटें INDIA ब्लॉक के खाते में चली जाती हैं तो उनकी सीटों की संख्या 46 हो जाएगी. इस लिहाज से INDIA ब्लॉक दोबारा सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगा. अगर इसमें से आधी-आधी यानी 10-10 सीटें दोनों दलों को मिल जाती हैं, तो एनडीए की सीटें 44 और INDIA ब्लॉक की सीटें 36 हो जाएंगी.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »