टेनिस लेजेंड लिएंडर पेस की बीजेपी में हुई एंट्री, बंगाल चुनाव में हो सकता है रोल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भारतीय टेनिस जगत के दिग्गज लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है.

Advertisement
बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर लिएंडर ने सदस्यता ली. (Photo: X/BJP) बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर लिएंडर ने सदस्यता ली. (Photo: X/BJP)

ऐश्वर्या पालीवाल

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मंगलवार, 31 मार्च को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले यह एक बेहद अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. कोलकाता में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पेस की हालिया मुलाकात के बाद से ही इस कदम की काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही थीं.

Advertisement

लिएंडर पेस के बीजेपी ज्वाइन करने की टाइमिंग काफी अहम है. पेस के लिए पार्टी की राजनीति कोई नई बात नहीं है. साल 2021 में वह पहले भी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ चुके हैं. 2022 में गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने TMC के लिए ज़ोर-शोर से प्रचार किया था. हालांकि, उन्होंने खुद कोई चुनाव नहीं लड़ा था. 

अब BJP में शामिल होने का उनका फ़ैसला, उस पुराने जुड़ाव से पूरी तरह अलग होने का संकेत है. इसके साथ ही, यह बंगाल के मतदाताओं के लिए भी एक साफ़ मैसेज है, क्योंकि राज्य में एक ज़ोरदार राजनीतिक मुक़ाबले की तैयारी चल रही है.

पार्टी ज्वाइन करने के बाद क्या बोले लिएंडर

बीजेपी का दामन थामने के बाद लिएंडर पेस ने कहा, "मेरी मां बंगाली हैं और उनका जन्म बंगाल में हुआ. उनके समय में खेलों के लिए बुनियादी ढांचा नहीं था और आज भी बंगाल और तमिलनाडु में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो सकता है. बच्चों को सशक्त और प्रेरित करने की जरूरत है."

Advertisement

उसके साथ ही उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि टेनिस में आर्यना सबालेंका और कार्लोस अलकराज को बराबर इनाम राशि मिलती है.

चुनावी नतीजों में कितना असर होगा?

लिएंडर पेस आने वाले चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन 'भगवा खेमे' में उनके आने से बंगाल की सियासत में हलचल मच गई है. यह ऐसा राज्य है, जहां मशहूर हस्तियों के समर्थन का चुनावी नतीजों पर बहुत ज़्यादा असर पड़ता है. अब तो यह देखने वाली बात होगी कि लिएंडर के बीजेपी में शामिल होने से चुनावी नतीजों में क्या असर आता है.

यह भी पढ़ें: केरलम: बीजेपी और LDF पर राहुल गांधी का हमला, सबरीमाला को लेकर PM मोदी पर तंज

'आज का दिन ऐतिहासिक...'

किरण रिजिजू ने कहा, "लेजेंडरी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का बीजेपी में शामिल होना एक ऐतिहासिक दिन है. जब वे कॉलेज में थे, तब ओलंपिक में भारत का नाम मेडल लिस्ट में नहीं आता था, लेकिन पहली बार लिएंडर पेस ने देश का नाम ओलंपिक में दर्ज कराया. अब पेस बीजेपी के प्लेटफॉर्म से देश की सेवा करेंगे."

कौन हैं लिएंडर पेस?

लिएंडर पेस भारतीय टेनिस के इतिहास के सबसे ज़्यादा सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने कई डेविस कप अभियानों में अहम भूमिका निभाई है. उनका मानना ​​है कि अब आगे बढ़कर इस खेल (टेनिस) के भविष्य को संवारने का वक्त आ गया है. इसके लिए, भारत में उभरती हुई युवा प्रतिभाओं को निखारना और खेल से दूर हो चुके पुराने खिलाड़ियों को वापस खेल से जोड़ना ज़रूरी है.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement