‘संसद में PM पर हमले की साजिश थी...’, मनोज तिवारी और कंगना रनौत का विपक्ष पर बड़ा आरोप

प्रधानमंत्री संसद परिसर में मौजूद थे लेकिन स्पीकर के फैसले के कारण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देने नही आ पाए. आपको बता दें कि नेता विपक्ष राहुल गांधी को ना बोलने देने को लेकर कांग्रेस सांसद नाराज थे. कांग्रेस की महिला सांसदों ने पीएम के भाषण से पहले पीएम की कुर्सी का घेराव किया था.

Advertisement
सांसद मनोज तिवारी और कंगना रनौत ने दावा किया कि लोकसभा में कांग्रेस का 'अटैक' का प्लान था. (Photo-ITG) सांसद मनोज तिवारी और कंगना रनौत ने दावा किया कि लोकसभा में कांग्रेस का 'अटैक' का प्लान था. (Photo-ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण न हो पाना अब सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है. इस घटनाक्रम पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और कंगना रनौत ने गंभीर आरोप लगाते हुए विपक्ष की तीखी आलोचना की है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने दावा किया कि मंगलवार को जब लोकसभा में पीएम मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देना था तो उससे पहले कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री का रास्ता पूरी तरह घेर लिया था.

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष पर भी हमला करने की कोशिश की और उनकी योजना सीधे प्रधानमंत्री पर अटैक करने की थी. कंगना ने कहा, "विपक्ष की महिला सांसद उस जगह इकट्ठा हो गई थीं जहां प्रधानमंत्री बैठते हैं. ऐसे माहौल में प्रधानमंत्री का भाषण न होना एक सही फैसला था."

यह भी पढ़ें: आने वाले थे PM मोदी... विपक्षी सांसदों ने की मंत्रणा और लोकसभा में मचा बवाल, जानें उस 15 मिनट में क्या-क्या हुआ

वहीं दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'उन्होंने (विपक्ष) पूरा घेर लिया था इसलिए तो प्रधानमंत्री जी नहीं आए. उनकी (विपक्ष) करीब 7-8 महिला सांसद वो आगे आकर, जहां प्रधानमंत्री जी बैठते हैं वहां और जहां से प्रधानमंत्री जी आते हैं वहां तक इन्होंने पूरा घेर लिया. तब प्रधानमंत्री जी को रुकना पड़ा होगा.'

Advertisement

सदन की कार्यवाही हुई थी स्थगित

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का मौका न मिलने से नाराज थे. कांग्रेस की महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की कुर्सी का घेराव किया, जिसे देखते हुए स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. हालांकि प्रधानमंत्री संसद भवन में मौजूद थे और जवाब देने के लिए तैयार थे. इतिहास में यह विरला ही मौका है जब इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री का भाषण नहीं हो पाया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement