IRCTC: मैसूर-ऊटी से कोयंबटूर तक घूमने का मौका, टूर पैकेज में मिलेंगी कई सुविधाएं, जानें खर्च

IRCTC ने 'मैजेस्टिक साउथर्न-मैसूर से कोयंबटूर' नामक हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज में पर्यटकों को मैसूर, कुर्ग, ऊटी और कोयंबटूर की प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यात्रा में फ्लाइट से आने-जाने की सुविधा, थ्री स्टार होटल में ठहराव और विभिन्न धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों के दर्शन शामिल हैं. आइए जानते हैं बुकिंग डिटेल्स.

Advertisement
25 अप्रैल से 2 मई तक चलेगा मैजेस्टिक साउथर्न-मैसूर से कोयंबटूर टूर पैकेज 25 अप्रैल से 2 मई तक चलेगा मैजेस्टिक साउथर्न-मैसूर से कोयंबटूर टूर पैकेज

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

अगर आप अगले महीने यानी अप्रैल 2026 में ऊटी, कुर्ग और मैसूर की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से “मैजेस्टिक साउथर्न - मैसूर से कोयंबटूर” नाम से संचालित होने जा रहा यह पैकेज 07 रात एवं 08 दिन का है.

Advertisement

जिसमें पर्यटको को मैसूर, कुर्ग, ऊटी और कोयंबटूर का भ्रमण कराया जाएगा. यह पैकेज दिनांक 25.04.2026 से 02.05.2026 तक चलाया जा रहा है.

जानिए टूर पैकेज की विशेषताएं

इस टूर में यात्रियों के लिए लखनऊ से बैंगलोर जाने एवं कोयंबटूर से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है. यात्रा के दौरान बैंगलोर से मैसूर जाते समय श्रीरंगापटना मंदिर का दर्शन, मैसूर में मैसूर महल, वृंदावन गार्डन, चामुंडी मंदिर के दर्शन, कुर्ग में स्वर्ण मंदिर, दुबारे हाथी शिविर का भ्रमण, बहगमंडला मंदिर, अब्बे फॉल्स, ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन, कुर्ग से ऊटी जाते समय देवदार के पेड़ के जंगल का भ्रमण, ऊटी में बोटैनिकल गार्डन, ऊटी झील, गुलाब उद्यान, चाय संग्रहालय, डोड्डाबेट्टा चोटी, कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा आदि का भ्रमण कराया जाएगा.

Advertisement

जानिए कितना होगा किराया?

इस हवाई टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 71000 निर्धारित किया गया है. वहीं, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 54,500/- निर्धारित है. जबकि तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 51,500/- होगा. माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित 43200/- बिना बेड के 38900/- होगा.

इस तरह करें इस टूर की बुकिंग

IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

लखनऊ. 8287930912/9236391909/8287930902 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement