बाली की हसीन वादियों की करें सैर! IRCTC लाया शानदार हवाई टूर पैकेज, जानें किराया और बुकिंग डिटेल्स

IRCTC लखनऊ ने इंडोनेशिया के बाली जाने के लिए एक स्पेशल हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह टूर पैकेज 13 नवंबर से 18 नवंबर 2024 तक संचालित किया जाएगा. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज का किराया समेत अन्य जानकारी.

Advertisement
IRCTC Tour Package IRCTC Tour Package

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 09 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

IRCTC एक तरफ जहां भारत गौरव सहित अन्य स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज संचालित करता रहता है. वहीं, दूसरी तरफ विदेशों में स्थित पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए हवाई टूर पैकेज का भी संचालन करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी, लखनऊ द्वारा बाली (इंडोनेशिया) घूमने के लिए हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया गया है. 6 दिन और 5 रातों का यह टूर पैकेज 13 नवंबर 2024 से 18 नवंबर 2024 तक संचालित किया जाएगा.  

Advertisement

इन स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण

इस टूर पैकेज के तहत पर्यटको के लिए लखनऊ से बाली (इन्डोनेशिया) जाने/आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही उनके खाने-पीने एवं ठहरने के लिए चार सितारा होटल में व्यवस्था की गई है. यात्रा के दौरान पर्यटको को केआक नृत्य प्रदर्शन के साथ उलुवतु मंदिर का दौरा, उबड कॉफी प्लांटेशन और रॉयल पैलेस के साथ पूरे दिन किंतामनी टूर कराया जाएगा. इसके अलावा क्रूज पर डिनर की व्यवस्था, सफारी और मरीन पार्क के साथ जंगल हॉपर पास एवं तंजुंग बेनोआ बीच पर टर्टल आईलैंड का भ्रमण कराया जाएगा. इसके साथ ही यात्री तनाह लाट (इंडियन ओशियन) में ढलते सूरज का आनन्द भी ले सकेंगे. 

जानिए कितना होगा किराया?

इस टूर पैकेज के लिए दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू.93200/- प्रति व्यक्ति है. वहीं, एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 100500/- प्रति व्यक्ति है. इसके अलावा माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 89300/-(बेड सहित) एवं मूल्य रू. 85500/- (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है.

Advertisement

ऐसे करें बुकिंग

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. इसके अलावा अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर भी सम्पर्क कर सकते हैं:
लखनऊ- 8287930922/ 8287930902

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement