Indian Railways: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट पर चलेंगी ये समर स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म टिकट के चांस! देखें लिस्ट

Summer Special Trains: भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली-यूपी-बिहार रूट पर तीन जोड़ी नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी और सहरसा से यशवंतपुर के बीच चलेंगी. इन ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने के चांस हैं. आइए देखते हैं रूट और टाइम शेड्यूल.

Advertisement
अप्रैल से जुलाई तक चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें (फाइल फोटो- ITG) अप्रैल से जुलाई तक चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें (फाइल फोटो- ITG)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है. इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में भारतीय रेलवे ने हर साल की तरह इस साल भी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों से यात्री आराम से और सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकेंगे.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी और सहरसा से यशवंतपुर के बीच चलेंगी. 

Advertisement

आइए देखते हैं इन ट्रेनों का स्टॉपेज और टाइम शेड्यूल

> गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन

सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 17 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक (21, 22, 23, 24 एवं 25 मई को छोड़कर) प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 8.30 बजे चलेगी. जो दूसरे दिन हाजीपुर (रात 9:05 बजे), शाहपुर पटोरी (रात 10:10 बजे), तीसरे दिन बरौनी (रात 12:35 बजे), बेगूसराय (1:03 बजे), खगड़िया (2:18 बजे), मानसी (2:40 बजे), सिमरी बख्तियारपुर (3:10 बजे), सहरसा (3:45 बजे) रुकते हुए सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी.

वहीं,  वापसी में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 17 जुलाई, 2026 तक (23, 24, 25, 26 एवं 27 मई को छोड़कर) प्रतिदिन सुपौल से 07.45 बजे खुलकर सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

Advertisement

> गाड़ी संख्या 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

अररिया कोर्ट-पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से सुबह 08.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 3 बजे जोगबनी पहुंचेगी.

वहीं, वापसी मेंगाड़ी संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई, 2026 तक (24 मई को छोड़कर) सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जोगबनी से शाम 6.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन तड़के 03.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

> गाड़ी संख्या 05551/05552 सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन

मानसी-खगड़िया-न्यू बरौनी जं.-किउल-झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-भुवनेश्वर-विशाखपत्तनम के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल 16, 23 एवं 30 अप्रैल, 2026 को (प्रत्येक गुरुवार) को सहरसा से रात 8.30 बजे खुलकर सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, न्यू बरौनी जं., किउल, झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को रात 10.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी.

वहीं, गाड़ी संख्या 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 19 एवं 26 अप्रैल तथा 03 मई 2025 को (प्रत्येक रविवार) को यशवंतपुर से सुबह 07.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 11.00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement