Indian Railways Holi Special Trains: 18 मार्च तक चलेंगी 1200 से अधिक होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप... कई प्रमुख शहरों को मिलेगी सुविधा

भारतीय रेलवे ने त्योहार के मौके पर कई खास इंतजाम किए हैं. देशभर के प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए 1,200 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें ट्रिप संचालित की जाएंगी. यह सुविधा 18 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्रियों को सफर में आसानी मिल सके.

Advertisement
होली के लिए 1200 से अधिक स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित की जायेंगी होली के लिए 1200 से अधिक स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित की जायेंगी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

भारतीय रेलवे ने होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए 18 मार्च तक देशभर में 1,244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने की घोषणा की. इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना बताया गया है. ये स्पेशल ट्रेनें देश के प्रमुख शहरों, राजधानियों को जोड़ेंगी.

इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में मदद मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होगी. रेल मंत्रालय ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये इंतजाम किए गए हैं.

18 मार्च 2026 तक 1,244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित की जाएंगी. जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाकर 1,500 तक की जा सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई-बनारस रूट पर होली स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानें किस दिन कौन सी ट्रेन चलेगी?

ये होंगी स्पेशल ट्रेन

अधिकारियों के अनुसार, लंबी दूरी की प्रमुख स्पेशल ट्रेनें मुंबई, पुणे और नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन, समस्तीपुर और बरौनी तक चलाई जाएंगी. वहीं विशाखापट्टनम, पुरी और भुवनेश्वर से शालीमार, पटना, यशवंतपुर और धनबाद के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

इसके अलावा पटना, दरभंगा, सहरसा और धनबाद जैसे बिहार और झारखंड के प्रमुख शहरों को नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़ और एसएमवीटी बेंगलुरु से जोड़ा जाएगा.

पूर्वी और उत्तरी रेलवे कॉरिडोर में हावड़ा, सियालदह, कोलकाता और मालदा टाउन से रक्सौल, मधुबनी, गोरखपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी. दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों को वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या कैंट, हरिद्वार, अमृतसर और कटिहार से जोड़ा जाएगा.

दक्षिण भारत से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम नॉर्थ, कोयंबटूर, सिकंदराबाद, तिरुपति और एसएमवीटी बेंगलुरु से पटना, बरौनी, मुजफ्फरपुर, संतरागाछी, अजमेर और जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

Advertisement

पश्चिम भारत में मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और बांद्रा टर्मिनस से कानपुर, कटिहार, वाराणसी, गोरखपुर, दरभंगा और भागलपुर के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं उपलब्ध होंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement