दिल्ली-मुंबई-बनारस रूट पर होली स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानें किस दिन कौन सी ट्रेन चलेगी?

होली के मौके पर यात्रियों की खास सुविधा देने के लिए रेलवे ने देश के कई हिस्सों से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. दिल्ली, मुंबई और बनारस समेत कई प्रमुख शहरों से अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है. आप अपनी यात्रा की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं.

Advertisement
रेलवे होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है. (Photo: ITG) रेलवे होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

होली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने की तैयारी करने लगे हैं. ऐसे में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस बार भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. दिल्ली, मुंबई समेत कई प्रमुख रूट्स पर होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है.

एलटीटी–बनारस BI-विकली स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए BI-विकली स्पेशल ट्रेन (01073/01074) चला रही है. यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस और बनारस के बीच संचालित होगी. ट्रेन संख्या 01073 आज लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात करीब 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी.

Advertisement
Photo: X/@Central_Railway


यह सेवा 25 और 26 फरवरी के साथ 4 और 5 मार्च 2026 को उपलब्ध रहेगी. इसके साथ ट्रेन संख्या 01074 बनारस से सुबह 5:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन 27 और 28 फरवरी और 6 और 7 मार्च 2026 को चलाई जाएगी.

रेलवे पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के माध्यम से भी सेवाएं दे रही है.

  • ट्रेन संख्या 11031 की शुरुआत 23 फरवरी 2026 से (हर सोमवार) पनवेल से की गई है, जो अलीपुरद्वार पहुंचेगी. 
  • ट्रेन संख्या 11032, 26 फरवरी 2026 से हर गुरुवार अलीपुरद्वार से चलेगी और पनवेल पहुंचेगी.  

यह ट्रेन कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

यह भी पढ़ें: होली से पहले Flight Tickets छूने लगे आसमान, कई रूट्स पर दोगुना किराया

सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

Advertisement

वेस्टर्न रेलवे ने होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए दादर–नई दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है.  

ट्रेन संख्या 04001 (दादर-नई दिल्ली) 27 फरवरी और 6 मार्च 2026 को दादर से रवाना होगी.  इसके साथ, ट्रेन संख्या 04002 (नई दिल्ली–दादर) 25 फरवरी और 4 मार्च 2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान कर अगले दिन दादर पहुंचेगी. 

होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने 9 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का समय बढ़ाया है. आप ट्रेन संख्या 09208, 09207, 09416, 09415, 09056, 09055, 09037, 09038, 09009, 09010, 09011, 09012, 09017, 09018, 09035, 09036, 09562 और 09561 के लिए बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं.

होली पर्व और आगामी समर सीजन को ध्यान में रखते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को बढ़ा दिया है.

 

Photo: X/@SCRailwayIndia
  • ट्रेन संख्या 01477/01478 (सोलापुर–अनाकापल्ले–सोलापुर)  
    यह ट्रेन 6 मार्च 2026 से 10 जुलाई 2026 (सोलापुर से) और 7 मार्च 2026 से 11 जुलाई 2026 तक (अनाकापल्ले से) चलेंगी. 
     
  •  ट्रेन संख्या 01435/01436 (सोलापुर–एलटीटी मुंबई–सोलापुर)  
    यह ट्रेन 3 मार्च 2026 से 14 जुलाई 2026 (सोलापुर से) और 4 मार्च 2026 से 15 जुलाई 2026  तक (लोकमान्य तिलक टर्मिनस से) चलेंगी.
     
  •  ट्रेन संख्या 06181/06182 (कोयंबटूर–जयपुर–कोयंबटूर)  
    यह ट्रेन 26 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 (कोयंबटूर से) और 1 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (जयपुर से) चलेंगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा टाउन–आनंद विहार के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी.

Advertisement
  • ट्रेन संख्या 03435 (मालदा टाउन–आनंद विहार) 2, 9 और 16 मार्च 2026 को मालदा टाउन से सुबह रवाना होगी और अगले दिन आनंद विहार पहुंचेगी.
  • ट्रेन संख्या 03436 (आनंद विहार–मालदा टाउन) 3, 10 और 17 मार्च 2026 को आनंद विहार से प्रस्थान कर अगले दिन मालदा टाउन पहुंचेगी.

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और सुविधाजनक सफर के लिए इन अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठाएं. आप अधिक जानकारी enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर पा सकते हैं. आप इनकी ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट irctc.co.in या RailOne ऐप की मदद ले सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement