IRCTC लॉन्च कर रहा है मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और हैदराबाद के लिए हवाई टूर पैकेज, ये रही डिटेल

लखनऊ से मलिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के साथ हैदराबाद भ्रमण के लिए हवाई टूर पैकेज 04 रात्रि एवं 05 दिन का लॉन्च किया जा रहा है. यह टूर 13 जुलाई से 17 जुलाई 2024  तक चलाया जाएगा. आइए जानते हैं किराए और बुकिंग समेत टूर पैकेज की पूरी डिटेल्स.

Advertisement
Indian Railway Tourism Indian Railway Tourism

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 23 मई 2024,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

अगर आप जुलाई के महीने में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. IRCTC द्वारा लांच किए जाने वाले इस पैकेज में पर्यटकों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ-साथ हैदराबाद का भी भ्रमण कराया जाएगा.

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए लखनऊ से मलिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के साथ हैदराबाद भ्रमण के लिए हवाई टूर पैकेज 04 रात्रि एवं 05 दिन का लॉन्च किया जा रहा है. यह टूर 13/07/2024 से 17/07/2024  तक चलाया जाएगा.

Advertisement

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से हैदराबाद जाने और आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गई है. यात्रा के दौरान हैदराबाद में होटल स्टे के साथ बिरला मंदिर, सालारजंग संग्रहालय, चारमीनार, गोलकुंडा किला, रामोजी फिल्म सिटी, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के साथ-साथ श्रीशैलम में मलिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए कितना होगा किराया?

इस हवाई टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रु 44950/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रु 36400/- और तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रु. 35000/- है. इसके साथ ही माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रु 32200/- सहित एवं मूल्य रु 29300/- बिना बेड के होगा.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग 

IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षत्रिय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com  पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.

इसके साथ अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए दिए गए मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है.

लखनऊ.8287930911/8287930902 

कानपुर. 8287930927/ 8287930930

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement