Weather Today: पंजाब, बिहार, बंगाल समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बरसात, जानें दिल्ली के मौसम का हाल

आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी आज भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

Advertisement
IMD Rainfall Alert (Reptresentational Image) IMD Rainfall Alert (Reptresentational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 7:03 AM IST

देश के अधिकतर हिस्सों में आज यानी शु्क्रवार को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, पूर्वोत्तर, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और पंजाब में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के सुदूर इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. 

Advertisement

नई दिल्ली के मौसम का हाल
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 25 अगस्त को बादल छाए रहेंगे. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आईएमडी की मानें तो दिल्ली में वीकेंड पर भी आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. 

Delhi Weather Update

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है. हालांकि, आज गाजियाबाद में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. 

Advertisement

अन्य राज्यों के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत के ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement