Weather Update: इन 6 राज्यों में बारिश का अनुमान, उत्तर भारत में हफ्ते भर शीतलहर से राहत, जानें आज का मौसम

Weather Forecast Today: एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिली हुई है. वहीं, दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में हफ्ते भर शीतलहर (Cold Wave) से राहत मिली रहेगी. आइए जानते हैं देश के विभिन्न राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम.

Advertisement
Weather Update Today: मौसम की जानकारी Weather Update Today: मौसम की जानकारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

उत्तर-पश्चिमी भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है. एक ओर मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिली हुई है तो दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है. इसके साथ ही फिलहाल मौसम में कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है. आइये जानते हैं आज उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम. 

Advertisement

IMD के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 23 एवं 24 जनवरी को बर्फबारी होने का अनुमान है. जबकि, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 जनवरी 2023 को हल्की बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी के मौसम की बात करें तो दिल्ली में हर दिन तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. आज यानी 22 जनवरी को दिल्ली के तापमान में 2 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है. हालांकि, आज आसमान में धुंध छाया रहेगा और धूप निकलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. दिल्ली में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी तक हर दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

दिल्ली के मौसम की जानकारी

Advertisement
Delhi weather update

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां भी ठंड से राहत मिली हुई है. यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सूरज भी दिखाई देगा. हालांकि, आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

UP weather update

हल्की बारिश और हिमपात

इसके अलावा 22 जनवरी को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश और हिमपात जारी रह सकता है. 23 और 27 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय पर एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज करेगा. उस अवधि के दौरान व्यापक बारिश और हिमपात होगा. 24 और 25 जनवरी को बारिश और हिमपात की तीव्रता सबसे अधिक होगी.

23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की उम्मीद है. 24 और 27 जनवरी के बीच उपर्युक्त राज्यों में बारिश बढ़ सकती है और 24 और 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement