दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट, जानें मौसम पर IMD का लेटेस्ट अपडेट

Mausam ki Khabar: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश का अपडेट है. मौसम विभाग की मानें तो कुछ पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. यहां पढ़िए मौसम पर IMD का लेटेस्ट अपेडट.

Advertisement
Weather Update Today (Representational Image) Weather Update Today (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

IMD Weather Forecast, Weather Update Today: उत्तर भारत के राज्यों को शीतलहर से तो राहत मिल गई है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 23 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में मौसम बदल सकता है. इन राज्यों में आज से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर भी देखने मिल सकता है. 

Advertisement

इन राज्यों में आज बारिश
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सुदूर इलाकों में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसके बाद कल यानी 24 जनवरी से बारिश की गतिविधियों में इजाफा हो सकता है. वहीं, आनेवाले दिनों में कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. राजस्थान के उत्तरी हिस्से और मध्य प्रदेश के सुदूर इलाकों में भी 24 से 26 जनवरी के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 

दिल्ली के मौसम का हाल
IMD के मुताबिक, दिल्ली के सुदूर इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, कल यानी 24 जनवरी से 26 जनवरी तक गरज के  साथ दिल्ली के ज्यादातार इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया. 

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के सुदूर इलाकों में 24 जनवरी को ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को ओले गिर सकते हैं. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 25 जनवरी को ओलावृष्टि हो सकती है. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 24 से 26 जनवरी के बीच ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है. 

अगले पांच दिन तापमान में क्या होगा बदलाव? 
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा. वहीं, पूर्वी भारत के हिस्सों में तापमान में अगले तीन दिनों तक 2 से 3 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है. वहीं, आज हिमाचल प्रदेश और बिहार  में सुबह और शाम के वक्त कोहरे की स्थिती का अपडेट है. ओडिशा में कल घना कोहरा रह सकता है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement