जायदाद के लिए रिश्तों का खून... बेटे ने पीट-पीटकर ले ली 70 साल के पिता की जान

बेंगलुरु में संपत्ति विवाद ने एक परिवार को बिखेर दिया. इंदिरानगर थाना क्षेत्र के डूपनहल्ली इलाके में 70 वर्षीय मुनीकृष्णप्पा पर उनके ही बेटों ने कथित रूप से हमला किया. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने मणिपाल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी बेटे मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

Advertisement
 बेटे ने पीट-पीटकर ले ली 70 साल की पिता की जान (PHOTO: ITG) बेटे ने पीट-पीटकर ले ली 70 साल की पिता की जान (PHOTO: ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां संपत्ति विवाद ने पिता-पुत्र के रिश्ते को खूनी मोड़ दे दिया. इंदिरानगर थाना क्षेत्र के डूपनहल्ली इलाके में 70 साल के मुनीकृष्णप्पा पर उनके ही बेटों द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने का मामला दर्ज हुआ है. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक घटना 14 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ से साढ़े दस बजे के बीच की है. बताया जा रहा है कि परिवार में संपत्ति और अन्य घरेलू मुद्दों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान दोनों बेटों ने अपने पिता के साथ मारपीट की. हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मणिपाल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था. इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया.

इस मामले में 15 फरवरी को तड़के करीब 2:15 बजे इंदिरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायतकर्ता 32 साल का स्मृति दिव्या परिवार से जुड़ी हैं. पुलिस ने अपराध संख्या 51/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. पूर्वी बेंगलुरु के डीसीपी ने पुष्टि की है कि आरोपी बेटे मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में संपत्ति और पारिवारिक विवाद ही हमले की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है.

Advertisement

पड़ोसियों के अनुसार, परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव बना हुआ था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट शामिल हैं. इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है, जहां लालच और तनाव ने एक बुजुर्ग की जान ले ली.

 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »