NewsWrap: पढ़ें, मंगलवार शाम की 5 बड़ी खबरें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान नए कषि कानूनों के लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी आड़े हाथों लिया.

Advertisement
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान नए कषि कानूनों के लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी आड़े हाथों लिया. वहीं, 29 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में प्रश्न काल को बहाल कर दिया गया है. राज्यसभा में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक तो लोकसभा में शाम 4 बजे से 5 बजे तक प्रश्न काल होगा. इसके अलावा पढ़ें मंगलवार शाम की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement

1- 'ये मुझे हाथ नहीं लगा सकते, गोली मार सकते हैं'...क्यों बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान नए कषि कानूनों के लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी आडे हाथों लिया. 

2- बजट सत्र: प्रश्नकाल बहाल, दोनों सदनों में सवाल पूछ सकेंगे सांसद

29 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में प्रश्न काल को बहाल कर दिया गया है. राज्यसभा में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक तो लोकसभा में शाम 4 बजे से 5 बजे तक प्रश्न काल होगा. 

3- भारतीय टीम की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शाह-राजनाथ ने भी किया सलाम

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम सभी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता पर बहुत खुश हैं.

Advertisement

4- बंगाल: पुरुलिया में बोलीं ममता बनर्जी- नक्सलियों से कहीं ज्यादा खतरनाक है BJP

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की नजदीक आती तारीखों के साथ जुबानी जंग तेज होती जा रही है. पुरुलिया में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नक्सलियों से कहीं ज्यादा खतरनाक है. 

5- चीन को लेकर जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा, पूछा- झूठ बोलना कब बंद करेगी कांग्रेस?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनपर सवालों की बौछार की है. मंगलवार को जेपी नड्डा ने लगातार कई ट्वीट किए और पूछा कि कांग्रेस पार्टी चीन के मसले पर झूठ बोलना कब बंद करेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement