ड्रग्स केस: प्रभाकर सैल से दोबारा 11 घंटे पूछताछ, अब NCB की ऑपरेश्नल टीम ने बुलाया

मुंबई क्रूज ड्रग केस में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल से एक बार फिर 11 घंटे की पूछताछ की गई है. प्रभाकर सैल के वकील के मुताबिक विजिलेंस टीम की पूछताछ आज पूरी हो गई है. इसके बाद उसे एनसीबी की आपरेश्नल टीम ने बुलाया है.

Advertisement
Prabhakar Prabhakar

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:44 AM IST
  • प्रभाकर को NCB की ऑपरेश्नल टीम ने बुलाया
  • ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर से फिर 11 घंटे पूछताछ

NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर वसूली के आरोपों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की दिल्ली विजिलेंस टीम ने आज स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल से दोबारा करीब 11 घंटे तक पूछताछ की. प्रभाकर सैल के वकील के मुताबिक विजिलेंस टीम की पूछताछ अब पूरी हो गई है. NCB की ऑपरेशनल टीम ने 11 नवंबर को प्रभाकर को 3 बजे NCB के दफ्तर बुलाया है.

Advertisement

सोमवार को प्रभाकर से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी, विजिलेंस टीम ने कहा कि प्रभाकर सेल का बयान खत्म हो गया है. उन्होंने कागजात और वीडियोग्राफी दोनों पर भी बयान दर्ज किए हैं. विजिलेंस टीम अब मामले में शामिल अन्य लोगों के और बयान लेगी.

अब एनसीबी की ऑपरेशनल टीम (एसआईटी) प्रभाकर सेल से सवाल करना चाहती है. प्रभाकर सेल के वकील हेमंत इंगले ने बताया कि एनसीबी की ऑपरेशनल टीम ने प्रभाकर सेल को आधिकारिक रूप से तलब कर अपना बयान देने के लिए बुलाया है. यह मुख्य एनसीबी कार्यालय मुंबई में है. प्रभाकर सेल को गुरुवार दोपहर 3 बजे मुख्य कार्यालय मुंबई में एनसीबी की संचालन टीम के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है.

बताया जा रहा है कि पिछली पूछताछ में प्रभाकर सैल ने एनसीबी की विजिलेंस टीम को दिए बयान में जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के रंगदारी मांगने की साजिश में शामिल होने की बात कही है.

Advertisement

इनपुट- एजाज खान

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement