दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

Advertisement
दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का खुलासा. (photo: ITG) दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का खुलासा. (photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इस मॉड्यूल से पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के तार जुड़े हुए थे. क्राइम ब्रांच ने 10 प्रमुख ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है और इनके पास से चेक गणराज्य निर्मित सब-मशीन गन, इटली की बेरेटा और जर्मनी की वाल्थर समेत कुल 21 हाई-एंड विदेशी हथियार और 200 कारतूस बरामद किए हैं.

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हथियार पाकिस्तान से तस्करी कर भारत-नेपाल सीमा के रास्ते देश में लाए गए थे. इन हथियारों की सप्लाई दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों के कुख्यात अपराधी गिरोहों को की जानी थी. बरामद हथियारों में PX-5.7 पिस्टल भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर केवल विशेष बल (Special Forces) ही करते हैं.

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस मॉड्यूल को दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था. हथियार पाकिस्तान से चलते थे और नेपाल सीमा के जरिए भारत में एंटर करते थे. यहां से इन घातक हथियारों को दिल्ली-एनसीआर के क्रिमिनल गैंग्स तक पहुंचाया जाता था. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात या आतंकी गतिविधि में तो नहीं होना था.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से सब-मशीन गन (चेक गणराज्य/Czech Republic निर्मित), PX-5.7 पिस्टल- ये खास पिस्तौल केवल विश्व के विशेष बल (Special Forces) द्वारा इस्तेमाल की जाती है, स्टोएगर (तुर्की निर्मित), PX-3 (चीन निर्मित), शैडो CZ (चेक गणराज्य निर्मित), बेरेटा (इटली निर्मित), टॉरस (ब्राजील निर्मित), वाल्थर (जर्मनी निर्मित) ये सभी हाई-एंड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और सब-मशीन गन हैं, जो भारत में अवैध रूप से लाए गए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement