Weather Update: दिल्ली में गर्मी का ज़ोर, वीकेंड पर और बढ़ेगा पारा, कई राज्यों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट

मार्च की शुरुआत में ही दिल्ली में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण वीकेंड में पारा और बढ़ सकता है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

Advertisement
Temperature rises in Delhi (Photo- PTI) Temperature rises in Delhi (Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. मौसम विभाग के अनुसार वीकेंड में तापमान और बढ़ सकता है, जबकि देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक रहा. इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 171 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है.

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है. लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है. रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

स्काईमेट के मुताबिक, अगले करीब 10 दिनों तक दिल्ली और आसपास के राज्यों जैसे पंजाब में किसी बड़ी मौसम प्रणाली के सक्रिय होने की संभावना नहीं है. साफ आसमान और तेज धूप के कारण सुबह और शाम दोनों समय तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है. साथ ही आने वाले दिनों में हवाओं की रफ्तार भी बढ़ने के संकेत हैं.

Advertisement

स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार, रिज इलाके में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री ज्यादा है. इसके बाद लोधी रोड में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा.

पलम में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है, जबकि आयानगर में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.4 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी आसमान साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

स्काईमेट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 6 से 11 मार्च के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 7 से 11 मार्च और उत्तराखंड में 8 से 11 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 11 मार्च के दौरान गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. ओडिशा में 8 और 9 मार्च, गंगीय पश्चिम बंगाल में 9 मार्च तथा पूर्वोत्तर भारत में 8 से 11 मार्च के बीच कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement