अब कुत्तों के लिए भी क्लाउड किचन... शुरू हुआ 'वैग एन डाइन', घर बैठे मिलेगा इंसानों के खाने जैसा ताजा फूड

Wagg n Dine Pet Cloud Kitchen: भारत में पेट केयर के बदलते स्वरूप को देखते हुए चेन्नई में एक अनोखी शुरुआत हुई है. पालतू जानवरों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया क्लाउड किचन 'वैग एन डाइन' लॉन्च किया गया है. यह स्टार्टअप कुत्तों के लिए पारंपरिक प्रोसेस्ड फूड के बजाय ताजा और इंसानों के खाने लायक पोषण देने का दावा कर रहा है.

Advertisement
पालतू जानवरों की प्याली में अब 'घर जैसा' स्वाद. (Representative Image from Pexels) पालतू जानवरों की प्याली में अब 'घर जैसा' स्वाद. (Representative Image from Pexels)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

भारत में पालतू जानवरों को अब महज जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अभिन्न हिस्सा माना जा रहा है. इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए चेन्नई में 'वैग एन डाइन' नामक क्लाउड किचन की शुरुआत की गई है. इस ब्रांड का मुख्य उद्देश्य कुत्तों को पारंपरिक और अत्यधिक प्रोसेस्ड भोजन के विकल्प के रूप में ताजा, प्राकृतिक और हाई क्वालिटी वाला 'ह्यूमन-ग्रेड' भोजन उपलब्ध कराना है.

Advertisement

वैग एन डाइन की प्रेस रिलीज के अनुसार, यह भोजन उन्हीं प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया जाता है जिनका उपयोग इंसान अपने भोजन में करते हैं.

इसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक प्रिजर्वेटिव्स या रसायनों का उपयोग नहीं किया जाता. यह सीधे किचन में तैयार होकर ग्राहकों के घर तक पहुँचता है, जिससे इसकी ताजगी और पोषण बरकरार रहता है.

बाजार का बदलता गणित
लॉन्च के अवसर पर संस्थापक मणिवन्नन ने बताया कि भारत में पेट केयर का बाजार हर साल 6 से 8 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पालतू जानवरों के प्रीमियम भोजन के बाजार में 20 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. भविष्य में क्लाउड किचन ही पालतू जानवरों के मालिकों को सुविधा, कस्टमाइजेशन और साफ-सुथरे पोषण का सही संतुलन प्रदान करेंगे.

Advertisement

चेन्नई बना हब
मणिवन्नन का मानना है कि चेन्नई जैसे महानगरों में क्वालिटी वाला पेट न्यूट्रिशन की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है. 'वैग एन डाइन' यहां के व्यस्त पालतू मालिकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरेगा, जहां वे अपने पालतू जानवरों की जरूरतों के हिसाब से भोजन में बदलाव भी करवा सकेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement