चेन्नई: तैरने के दौरान गहरे पानी में डूबा 12वीं कक्षा का छात्र, दोस्त बनाता रहा Video

तमिलनाडु के चेन्नई में 12वीं के एक छात्र की चेम्बरमबक्कम लेक में डूबने से मौत हो गई है. मृतक जगदीसन दो दोस्तों के साथ चेम्बरमबक्कम लेक गया था. पानी में तैरने के दौरान जगदीसन की डूबकर मौत हो गई. जब जगदीसन दोस्त सूर्या के साथ लेक में नहाने के लिए उतरा था, तो तीसरा दोस्त युवराज उनका वीडियो बना रहा था. पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 04 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

तमिलनाडु के चेन्नई में दोस्तों के साथ चेम्बरमबक्कम लेक गए छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 17 साल के जगदीसन के रूप में हुई, जो कि कोवूर के सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा का छात्र था. शनिवार को सूर्या और युवराज नाम के दो दोस्तों के साथ जगदीसन चेम्बरमबक्कम लेक आया था.

सूर्या और जगदीसन दोनों तैरने के लिए लेक में उतरे. सूर्या को तो तैराकी आती थी. लेकिन जगदीसन तैरना नहीं जानता था. इस दौरान सूर्या ने जगदीसन को मस्ती मजाक करते हुए पानी में अपनी तरफ खींचा. लेकिन जगदीसन गहरे पानी में डूब गया. सूर्या ने उसे ढूंढने की कोशिश की. लेकिन जगदीसन उसे नहीं मिला.

Advertisement

वहीं, तीसरा दोस्त युवराज दोनों का वीडियो बना रहा था. यह पूरी घटना वीडियो में रिकॉर्ड हो गई. सूर्या और युवराज ने तुरंत वहां की अथॉरिटी को इसकी सूचना दी. पूनमल्ली फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के अधिकारियों ने कई घंटों की खोज के बाद जगदीसन के शव को लेक से निकाला और कुंद्राथुर पुलिस को सौंप दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. तो वहीं, युवराज ने जो जगदीसन का वीडियो बनाया था, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जगदीसन सीढ़ियों पर बैठा हुआ है. तभी सूर्या उसे पानी में अपनी तरफ खींचता है. इसी बीच कब जगदीसन गहरे पानी में डूब जाता है, पता ही नहीं लगता. फिर सूर्या युवराज को मदद के लिए बुलाता है. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. वहीं, बेटे की मौत से जगदीसन के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement