चेन्नईः 11वीं की छात्रा को किया किडनैप, फिर दो नाबालिग लड़कों सहित तीन ने किया रेप

तमिलनाडु के चेन्नई (Chennai) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ तीन लोगों ने रेप किया. आरोपियों में दो नाबालिग हैं. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Advertisement
11वीं की छात्रा के साथ रेप. (Representational image) 11वीं की छात्रा के साथ रेप. (Representational image)

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 22 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

तमिलनाडु के चेन्नई (Chennai) में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. यहां तीन आरोपियों ने लड़की को किनडैप करने के बाद घटना को अंजाम दिया. आरोपियों में दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना चेन्नई के थलांबुर के पास की है. यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ दो नाबालिगों सहित तीन लोगों ने रेप किया. पुलिस का कहना है कि लड़की का परिवार चार साल पहले त्रिची से मेलाकोट्टैयूर में रहने लगा था. लड़की यहां सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी. 

Advertisement

बीते 18 सितंबर को लड़की स्कूल से लौटने के बाद बाहर गई थी. उसी दौरान लड़की का परिचित 23 वर्षीय सुंदर नाम का युवक उसके पास आया और बातचीत करने लगा. इस दौरान उसने लड़की को किडनैप कर लिया. आरोपी के साथ दो अन्य नाबालिग भी शामिल थे. तीनों आरोपी लड़की को एकांत इलाके में ले गए और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें: KG1 छात्रा का रेप: प्यार से जिस टीचर को 'डैडी अंकल' कहती थी बच्ची, उसी ने की घिनौनी हरकत; स्कूल सील और मान्यता रद्द करने की तैयारी

इसके बाद जैसे तैसे लड़की घर लौटी और पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी. परिजन पीड़ित लड़की को लेकर एक निजी अस्पताल गए और भर्ती कराया. इसी के साथ मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस की एक टीम गठित की गई, जिसने आरोपियों पकड़ लिया.

Advertisement

यह मामला चितलापक्कम ऑल वूमेन पुलिस को सौंप दिया गया. आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से दो नाबालिग आरोपियों को किशोर गृह भेज दिया गया, जबकि आरोपी सुंदर को जेल भेज दिया गया. पुलिस से बचने के लिए भागते समय सुंदर के बाएं हाथ में चोट लग गई. इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement