चेन्नई: मुठभेड़ में मारा गया 25 लाख की डकैती करने वाला बदमाश, 30 से ज्यादा मामलों में था वांछित

चेन्नई पुलिस ने मुठभेड़ में एक वांटेड अपराधी को मार गिराया है. उस पर कई थानों में 30 से ज्यादा मामले दर्ज थे. साथ ही वह हाल में हुई 25 लाख रुपये से ज्यादा की डकैती में शामिल था.

Advertisement
मुठभेड़ में मारा गया हिस्ट्रीशीटर. (File Photo: Pramod/ITG) मुठभेड़ में मारा गया हिस्ट्रीशीटर. (File Photo: Pramod/ITG)

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

चेन्नई के माधवराम इलाके में सोमवार तड़के एक "पुलिस मुठभेड़" में एक हाई-प्रोफाइल हिस्ट्री-शीटर ​​मारा गया. उस पर 30 से ज़्यादा आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप था, जिनमें पांच हत्याएं भी शामिल थीं. मृतक की पहचान थोप्पाई गणेशन के रूप में हुई है. वह हाल ही में हुई 25 लाख रुपये की एक बड़ी डकैती के मामले में मुख्य संदिग्ध था.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मुठभेड़ सुबह करीब 5.45 बजे माधवराम में चिन्ना गोलचक्कर के पास हुई. डकैती की जांच के तहत एक विशेष टीम गणेशन की गतिविधियों पर नज़र रख रही थी.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने उसे गोलचक्कर के पास घेर लिया, लेकिन संदिग्ध ने भागने की कोशिश की. जब एक अधिकारी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो गणेशन ने भागने की कोशिश में हथियार से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें: झांसी: 524 गैस सिलेंडरों की चोरी का खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एजेंसी मालिक समेत 7 को दबोचा, पुलिस कर रही रखवाली

जिसके बाद पुलिस ने हवा में चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं, लेकिन जब गणेशन ने विरोध करना और हमला करना जारी रखा. जिसके बाद टीम ने आत्मरक्षा में गोलियां चला दीं. जिससे गणेशन को गोली लग गई और उसे तुरंत पुझल के पास के एक अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. गणेशन को शहर के अंडरवर्ल्ड में एक कुख्यात हस्ती माना जाता था. उसका आपराधिक रिकॉर्ड कई सालों और कई इलाकों तक फैला हुआ था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement