ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पर BJP का बड़ा प्लान, 7–10 मई तक नेताओं की बदलेगी DP, तिरंगे संग खास संदेश

BJP ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर बड़ा सोशल मीडिया अभियान तय किया है. सभी नेताओं को अपनी DP बदलकर तिरंगे के साथ 'Operation Sindoor' लिखने और #OperationSindoor हैशटैग इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement
तिरंगे के साथ सजेगी बीजेपी नेताओं की प्रोफाइल, 7 से 10 मई तक निर्देश (Photo: ITG) तिरंगे के साथ सजेगी बीजेपी नेताओं की प्रोफाइल, 7 से 10 मई तक निर्देश (Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा डिजिटल प्लान तैयार किया है. इस प्लान के तहत पार्टी ने अपने सभी नेताओं को निर्देश दिया है कि वे 7 मई से 10 मई तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP बदलें. यानी X, Facebook और Instagram जैसे सभी प्लेटफॉर्म पर नेताओं की प्रोफाइल तस्वीर एक जैसी दिखाई देगी.

Advertisement

इस नई DP में तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर लिखा होगा. इसके साथ ही पार्टी ने यह भी कहा है कि सभी नेता अपने पोस्ट और संदेशों में #OperationSindoor का इस्तेमाल जरूर करें. यह पूरा अभियान खास तौर पर इस ऑपरेशन के एक साल पूरे होने के मौके पर चलाया जा रहा है.

BJP का डिजिटल संदेश अभियान क्या है?

यह सिर्फ एक सोशल मीडिया बदलाव नहीं है, बल्कि एक बड़ा डिजिटल संदेश अभियान है. इसका मकसद पूरे देश में एक जैसा संदेश देना है, जिससे पार्टी का डिजिटल प्रेजेंस और मजबूत दिखे. निर्देशों के मुताबिक सभी नेताओं को अपनी DP बदलनी होगी और तिरंगे के साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' वाली नई फोटो लगानी होगी. साथ ही सोशल मीडिया पर इसी हैशटैग के साथ पोस्ट भी करनी होगी.

इस पूरे फैसले को पार्टी के डिजिटल एकजुटता अभियान के तौर पर देखा जा रहा है. यानी सभी नेताओं की प्रोफाइल एक जैसी दिखें, एक जैसा संदेश हो और एक ही हैशटैग का इस्तेमाल हो. इससे पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि संगठन स्तर पर सभी नेता एक लाइन में हैं और एक ही थीम पर काम कर रहे हैं.

Advertisement

पार्टी ने साफ कर दिया है कि यह बदलाव सिर्फ चार दिनों के लिए होगा 7 मई से 10 मई तक. इस दौरान सभी नेताओं को अपनी DP बदलनी होगी और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर अभियान को आगे बढ़ाना होगा.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा जवाब दिया था. 6-7 मई की रात भारतीय सुरक्षाबलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. यह कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई थी और इसका मकसद आतंकियों के लॉन्चपैड्स और हथियारों के भंडार को पूरी तरह खत्म करना था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement