शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया ट्रक ड्राइवर, नोटिस मिलने के कुछ घंटों बाद फांसी लगाकर दी जान

बेंगलुरु में ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के बाद एक ट्रक ड्राइवर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. शनिवार रात जेपी नगर इलाके में पुलिस ने तमिलनाडु रजिस्ट्रेशन ट्रक रोका तो चालक शराब के नशे में पाया गया. इसको बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर नोटिस दिया. वहीं, रविवार सुबह उसी ट्रक के चालक के फांसी लगाने की सूचना मिली.

Advertisement
सुसाइड केस की जांच शुरू.(Photo: Representational) सुसाइड केस की जांच शुरू.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

बेंगलुरु में एक ट्रक चालक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, चालक को नियमित जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया था. घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है, जब ट्रैफिक पुलिस ने बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड (ORR) पर एक तमिलनाडु नंबर की ट्रक को जांच के लिए रोका.

Advertisement

जांच के दौरान चालक का अल्कोहल टेस्ट किया गया, जिसमें वह ड्रंक ड्राइविंग में पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को नोटिस जारी किया. अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के बाद चालक वहां से चला गया था.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में ऑटो LPG को लेकर मारामारी... ड्राइवरों को लंबी कतारों में करना पड़ रहा इंतजार

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उसी ट्रक के चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसे वह ड्रंक ड्राइविंग में पॉजिटिव पाया था और ट्रक को जब्त कर नोटिस जारी किया गया था. 

सभी पहलुओं से जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हर एंगल से पड़ताल की जाएगी. मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की प्रक्रिया जारी है.

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि उपलब्ध सीसीटीवी और बॉडी-वॉर्न कैमरा फुटेज से पता चलता है कि नोटिस मिलने के बाद चालक सामान्य स्थिति में वहां से गया था. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement