सुबह सुबह हिली धरती, लेह में 4.3 तीव्रता का भूकंप

जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लेह में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि ये झटके जम्मू कश्मीर रिक्टर स्केल पर झटकों की तीव्रता 4.3 थी. भूकंप के झटके करीब सुबह 7. 29 महसूस किए गए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक प्रतीकात्मक

aajtak.in

  • श्रीनगर. ,
  • 29 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST
  • भूकंप का केंद्र अल्ची से 186km नॉर्थ में यानी चीन में बताया जा रहा है
  • अंडमान निकोबार में भी भूकंप

जम्मू कश्मीर के लेह में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर झटकों की तीव्रता 4.3 थी. भूकंप के झटके करीब सुबह 7. 29 महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अल्ची से 186km नॉर्थ में यानी चीन में बताया जा रहा है. 

भूकंप के झटके महसूस कर लोग घरों से बाहर आ गए. हालांकि, भूकंप के झटके तेज नहीं थे. अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

 

Advertisement

अंडमान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

इससे पहले सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 02:52 बजे अंडमान निकोबार के दिग्लीपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इन झटकों की तीव्रता 4.4 थी. इतना ही नहीं इनका केंद्र दिग्लीपुर से 147km उत्तर में बताया गया.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement