आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 26 अक्टूबर 2021 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से रविवार का दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ भारत टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती कर दी गई है. जानिए रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें-
1. T20 WC: फिर खाली हाथ लौटेगी टीम इंडिया, T20 WC जीतने का सपना टूटा, टूर्नामेंट से बाहर
T20 WC: टीम इंडिया का टी-20 वर्ल्डकप 2021 जीतने का सपना टूट गया है. रविवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को मात दे दी है, इसी के साथ न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. अगर इस मैच में अफगानिस्तान की जीत होती, तब टीम इंडिया के लिए कोई चांस बन सकता था.
2. पंजाब की जनता को 'दोगुनी' राहत, हफ्तेभर में करीब 16 रुपये लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल!
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से देश के साथ-साथ पंजाब की भी जनता परेशान है. केंद्र सरकार ने जैसे ही पेट्रोल पर 5 रुपये लीटर और डीजल पर 10 रुपये लीटर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) घटाई. चुनाव वाले राज्यों ने तुरंत वैट (VAT) में कटौती कर जनता को डबल गिफ्ट दे दिया. ऐसे में पंजाब (Punjab) जैसे राज्य पर ज्यादा नैतिक दबाव बढ़ गया था, क्योंकि यहां भी जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
3. चेन्नई: 6 साल बाद भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, लोगों को याद आई 2015 की भयानक बाढ़
रविवार को चेन्नई में बारिश ने हाहाकार मचा दिया. तेज बारिश के चलते शहर पानी-पानी हो गया. बाढ़ जैसे हालात हो गए, लोग अपने घरों मे कैद हो गए. भारी बारिश से जनजीनव बेहाल है. शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है. जिसके चलते यातायात भी प्रभावित है. शहर पर मेघ कुछ ऐसे मेहरबान हुए कि 10 घंटे में करीब 14 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.
4. कोरोना: जल्द ही बच्चों को भी लगेगा टीका, सरकार ने Zydus Cadila को दिया 1 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर
जायडस कैडिला की तीन खुराक वाली कोविड वैक्सीन ZyCoV-D को इस महीने राष्ट्रीय एंटी-कोरोनावायरस टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा. जिससे भारत में अब बच्चों को भी कोरोना का टीका जल्द लग सकेगा. सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को इस वैक्सीन की एक करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है.
5. ड्रग्स मामले में आर्यन खान को NCB की तरफ से भेजा गया था समन, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे
ड्रग्स मामले में आर्यन खान को बेल जरूर मिल गई है, लेकिन उनसे पूछताछ का सिलसिला जारी है. आज यानी की रविवार को एनसीबी की SIT टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. IPS अधिकारी संजय सिंह उनसे पूछताछ करने वाले थे. लेकिन आज आर्यन समन के बावजूद भी एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंचे.
aajtak.in