अमेरिका-ईरान तनाव में ट्रंप ने अहम ठिकानों पर हमले की चेतावनी दी, जबकि सैन्य घटनाओं और रेस्क्यू ऑपरेशन ने हालात को और गंभीर बना दिया. बंगाल, केरलम और असम चुनाव में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं, ममता ने EVM पर सवाल उठाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में रैली को संबोधित किया है. नेपाल में पेट्रोल संकट के चलते नए नियम लागू हुए और चुनावों से पहले बड़ी जब्ती भी सामने आई. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें.
अमेरिका-ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने की एक बार फिर से चेतावनी दी है. उन्होंने बिजली घर और पुलों को निशाना बनाने की धमकी दी, जिससे तनाव और बढ़ गया है. दुनियाभर के मुल्क अब यह सोच रहे हैं कि मंगलवार को अमेरिका किस स्तर से ईरान पर हमला करेगा और इसका असर आने वाले दिनों में क्या होगा.
Bengal Elections 2026: 'TMC का भय, BJP का भरोसा...', बंगाल में PM नरेंद्र मोदी बोले- इस बार चुनाव में दो विकल्प हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के कूचबिहार के ब्रिगेड ग्राउंड रैली में दावा किया कि बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है. उन्होंने TMC पर भ्रष्टाचार और भय की राजनीति का आरोप लगाया और BJP को भरोसे और विकास का विकल्प बताया.
Kerala Elections: केरलम में NDA सरकार का दावा, गृह मंत्री अमित शाह बोले- अब बदलाव तय है
केरलम में अमित शाह ने LDF और UDF पर तीखा हमला बोला. उन्होंने PFI, वक्फ और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाते हुए NDA सरकार को विकल्प बताया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि केरल के भविष्य का चुनाव है.
नेपाल में पेट्रोल संकट का असर: अब हफ्ते में 2 दिन छुट्टी, सरकारी दफ्तरों में नया टाइम लागू
नेपाल सरकार ने रविवार को दो महत्वपूर्ण लिए हैं, जिसके तहत अब सरकारी कार्यालयों के लिए शनिवार और रविवार को दो दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है. नए फैसले में सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है.
Bengal Elections 2026: 'बीजेपी के सामने कोई न बिके', बंगाल चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने EVM पर जताई गड़बड़ी की आशंका
मुर्शीदाबाद में एक रैली को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री ममता ने वोटरों और बूथ एजेंटों से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी लोग EVM मशीन को ध्यान से जांचें और अपने वोट को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें.
बिहार: डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा को गुमराह कर रहे थे SDM, खुली पोल तो जमकर लगी फटकार
विजय कुमार सिन्हा ने मुंगेर के जनसंवाद कार्यक्रम में एक युवक की जमीन कब्जे की शिकायत पर अधिकारियों को फटकार लगाई. युवक ने तीन साल से खेती न कर पाने की पीड़ा बताई. एसडीएम द्वारा मामला टालने पर सी के अनिल ने हस्तक्षेप किया. सिन्हा ने एक सप्ताह में समाधान का आदेश दिया और चेताया कि लापरवाही समाज के लिए घातक हो सकती है.
Assam Elections: असम में BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी, बोले- सबसे भ्रष्ट CM हैं हिमंत बिस्वा सरमा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा. अपने संबोधन में उन्होंने भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और केंद्र के प्रभाव जैसे मुद्दों को उठाते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. यहां तक कि मुख्यमंत्री को सबसे भ्रष्ट तक बता दिया.
विधानसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों से 650 करोड़ की नकदी जब्त, शराब-ड्रग्स भी बरामद
निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए सख्ती बढ़ाते हुए 651.51 करोड़ रुपए की नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और उपहार सामग्री जब्त की है. 5,173 फ्लाइंग स्क्वाड और 5,200 से ज्यादा सर्विलांस टीमें तैनात हैं. पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 319 करोड़ की जब्ती हुई. आयोग ने जांच में नागरिकों को परेशान न करने और शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए हैं.
ईरान ने मार गिराया या अमेरिका ने खुद किया ध्वस्त? C-130 और हेलिकॉप्टर की तबाही पर सस्पेंस- VIDEO
ईरान में अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन के दौरान C-130 विमान और ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर तबाह होने का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है. ईरान दावा कर रहा है कि उसने इन्हें मार गिराया, जबकि अमेरिका का दावा है कि इन्हें नष्ट किया गया है.
'मेरा घर, मेरी रूह है पंजाब, पिक्चर अभी बाकी...' राघव चड्ढा ने जारी किया राज्यसभा में उठाए मुद्दों का वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि राघव चड्ढा संसद में कह रहे हैं कि पंजाब ने दशकों तक देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ बनकर काम किया है, इसलिए अब देश को पंजाब के साथ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब के रुके हुए फंड जारी करने की भी मांग की.
हॉलीवुड स्टाइल में ईरान से अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, स्पेशल फोर्सेज ने झोंक दी ताकत... ऑपरेशन की पूरी कहानी
अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज ने ईरान में फंसे अपने एयरफोर्स ऑफिसर को रेस्क्यू कर लिया है. इस मिशन में सैकड़ों कमांडो, युद्धक विमान, हेलिकॉप्टर और इंटेलिजेंस तकनीकों का इस्तेमाल किया गया. अमेरिकी सेना के इस रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी किसी हॉलीवुड फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है.
aajtak.in